एक्सप्लोरर

ICC Test Ranking: रैंकिंग में बुमराह को हुआ बड़ा फायदा, लेकिन कोहली को झेलना पड़ा भारी नुकसान

ICC Test Ranking: विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट की चार पारियों में एक भी अर्धशतक लगाने में कामयाब नहीं हुए. विराट कोहली को पहले टेस्ट के बाद ही रैंकिंग में फर्स्ट पॉजिशन गंवानी पड़ी थी.

ICC Test Ranking: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज में करारी हार झेलने का नतीजा इंडियन क्रिकेटर्स को आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में भुगतना पड़ा है. टेस्ट सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे विराट कोहली को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले विराट कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर थे. लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर चले गए हैं. हालांकि दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद बुमराह एक बार फिर टॉप 10 गेंदबाजों में शुमार हो गए हैं.

2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भी इंडियन टीम टेस्ट रैंकिंग में 116 प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है. कोहली 886 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कायम हैं. पहले नंबर पर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं जिनके 911 अंक हैं. कोहली का न्यूजीलैंड दौरा बेहद निराशाजनक रहा. वह इस दौरे पर एक भी अर्धशतक नहीं बना पाए. चार पारियों में उनके हिस्से कुल मिलाकर 38 रन हैं.

बुमराह की टॉप 10 में वापसी हुई

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन भी अपना तीसरा स्थान गंवा बैठे. अब इस स्थान पर आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशैन का कब्जा है. मयंक अग्रवाल शीर्ष-10 से बाहर हो गए हैं. उनका स्थान इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने ले लिया है.

गेंदबाजों में भारत के जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बाउल्ट शीर्ष-10 में आ गए हैं. प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए टिम साउदी दो स्थान आगे बढ़ते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. टेस्ट पदार्पण में अपनी छाप छोड़ने वाले काइल जेमिसन को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. वह 43वें नंबर पर आ गए हैं.

वहीं टीम रैंकिंग में भारत 116 अंकों के साथ पहले नंबर पर ही है. न्यूजीलैंड उससे छह कम होने के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलिया 108 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है.

विराट कोहली को दिग्गज खिलाड़ी की सलाह, इसलिए करनी होगी अब ज्यादा प्रैक्टिस

मैदान पर वापसी करते ही पांड्या ने बिखेरा जलवा, फैंस को भी खास मैसेज दिया

Women T-20 WC: सेमीफाइनल मुकाबले तय, इस टीम से होगी इंडिया की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget