एक्सप्लोरर

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई दौरा विवादों में घिरा, BCCI की इस मांग पर बरसे पूर्व कप्तान

आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. लेकिन अभी से यह दौरा विवादों के घेरे में आ गया है.

इंडियन क्रिकेट टीम को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक भारत के इस दौरे का फाइनल कार्यक्रम जारी नहीं किया है. लेकिन टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलियाई दौरा पहले ही विवादों में घिर गया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे को लेकर एक संभावित कार्यक्रम जारी किया है. इस कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीसीसीआई के सामने झुक गया है. आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने भी सीए को आड़े हाथों लिया है और बीसीसीआई के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करने पर उसकी आलोचना की है, खासकर सिडनी टेस्ट को लेकर.

सिडनी टेस्ट आमतौर पर न्यू ईयर टेस्ट के तौर पर जाना जाता है जो जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होता है, मुख्यत: तीन या चार जनवरी से. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (26 से 30 दिसंबर) और न्यू ईयर (तीन से सात जनवरी) टेस्ट मैच के बीच गैप तीन दिन का होता है, लेकिन भारत एक सप्ताह से ज्यादा का गैप की मांग कर रही है.

सीरीज का आखिरी टेस्ट 15 से 19 जनवरी के बीच ब्रिस्बेन में खेला जाना है. ब्रिस्बेन टेस्ट 19 जनवरी को खत्म होगा इसलिए सीरीज आस्ट्रेलियन ओपन से टकराएगी जिसकी शुरुआत 14 जनवरी से होनी है.

इस सीरीज पर बॉर्डर की नाराजगी इसलिए और महत्व रखती है क्योंकि सीरीज का नाम ही गावस्कर-बॉर्डर ट्रॉफी है. पूर्व कप्तान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसे लेकर बहस होनी चाहिए. अगर यह जरूरी है वो भी वायरस के कारण तो यह ठीक है लेकिन यह इसलिए हो रहा क्योंकि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच और न्यू ईयर टेस्ट के बीच लंबा गैप चाहते हैं तो यह बकवास है."

बॉर्डर भारत की मांग से खुश नहीं है. उन्होंने कहा, "हम इसे वर्षों से कर रहे हैं. यह क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच ट्रीट का काम करता है. अगर यह सिर्फ इसलिए बदला जाता है क्योंकि भारत चाहता है तो मैं इससे खुश नहीं हूं."

बॉर्डर ने ब्रिस्बेन टेस्ट को शिफ्ट करने को लेकर भी आलोचना की. उन्होंने कहा, "ब्रिस्बेन टेस्ट काफी वर्षों से हमारा पहला टेस्ट रहा है. यह शानदार मैदान है. यह वो पिच है जिसे हम जानते हैं और हम अच्छा खेलेंगे. यह हमारे इंटरनेशनल समर को बड़ी शुरुआत देते हैं."

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हालांकि जल्द ही इस दौरे को लेकर फाइनल शेड्यूल जारी कर सकता है. संभावित कार्यक्रम में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सबसे पहले वनडे सीरीज खेलेगी.

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें नहीं हुई कम, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से बाहर रहेगा स्टार खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह? हैरान करने वाली है वजह

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget