एक्सप्लोरर

INDvsSL: श्रीलंका के खिलाफ पुजारा की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए फील्डिंग कोच आर. श्रीधर

टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा की ओर से खेली गई 47 रनों की नाबाद पारी की तारीफ की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी मैच में पुजारा ने 102 गेदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए.

कोलकाता: टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा की ओर से खेली गई 47 रनों की नाबाद पारी की तारीफ की. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी मैच में पुजारा ने 102 गेदों का सामना करते हुए 47 रन बनाए.

श्रीधर ने कहा, "पुजारा जब बल्लेबाजी के लिए जाते हैं, तो वह हर परिस्थिति में अपनी लय तलाश लेते हैं. उनकी खेल योजना बेहद सरल है. वह शरीर के जितने पास से हो सकता है खेलते हैं और सीधा खेलते हैं. उनकी इस पारी की सबसे अच्छी बात यह रही कि उन्होंने जो रन बनाए वह मिड-ऑफ में बनाए और अधिकतर शॉट विकेट के पास से लगाए. यह शायद मेरे द्वारा देखी गई 47 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी है."

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच पर पहली बार इतनी घास देखी गई. ऐसे में जहां भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज अधिक देर तक नहीं टिक पाए, वहीं पुजारा नाबाद रहे हैं.

सौराष्ट्र के बल्लेबाज पुजारा ने राजकोट में झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में दोहरी शतकीय पारी खेली. उन्होंने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 47 रनों की पारी में ऑफ-साइड पर नौ चौके लगाए.

दूसरे दिन भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन के रूप में अपने दो विकेट गंवाए. दोनों खिलाड़ी खराब शॉट खेलकर जल्दी आउट होने पर निराश थे.

श्रीलंका के मुख्य कोच निक पोथास ने नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी खेल चुके पुजारा के अनुभव की ओर इशारा किया. उन्होंने कहा कि भले ही इस क्लब के लिए उन्होंने अधिक रन नहीं बनाए हैं, लेकिन इस अनुभव के कारण उन्हें ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के पिचों जैसी परिस्थिति में खेलने के लिए मदद मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget