एक्सप्लोरर

Shamar Joseph: गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले शमर जोसेफ को मिला इनाम, वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने की बड़ी घोषणा

Shamar Joseph: वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को गाबा के ऐतिहासिक जीत में शानदार प्रदर्शन का तोहफा वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दिया है. उन्हें सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिल गई है.

Shamar Joseph Westindies: वेस्टइंडीज की टीम हाल ही में समाप्त हुई ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की की थी. कैरेबियाई टीम के इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ बने थे. चोट के बावजूद शमर जोसेफ ने ब्रिस्बेन टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की थी. इस शानदार प्रदर्शन का तोहफा अब वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें दिया है. बोर्ड ने शमर जोसेफ को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट में जोड़ दिया है.

सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में मिली शमर जोसेफ को जगह

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने शमर जोसेफ को सेंट्रेल कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ने की जानकारी एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए दी है. बोर्ड ने बताया कि ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गर्व से शमर जोसेफ को अपने वर्तमान फ्रेंचाइजी कॉन्ट्रैक्ट से सीडब्ल्यूआई इंटरनेशनल रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट में अपग्रेड करने की घोषणा करता है. बोर्ड ने यह फैसला जोसेफ के शानदार प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में हाल ही में मिली ऐतिहासिक जीत में महत्वपूर्ण योगदान के बाद लिया है. यह 1997 के बाद वेस्टइंडीज की ऑस्ट्रेलिया पर पहली जीत को चिन्हित करता है.’

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हनोक लुईस ने शमर जोसेफ के कॉन्ट्रैक्ट अपग्रेड पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘शमर जोसेफ की असाधारण प्रतिभा और समर्पण से हमारी टीम ने गाबा में मिली जीत की आधारशिला के रूप में काम किया. वह इस कॉन्ट्रैक्ट के हकदार हैं. शमर को सिर्फ रिटेनर कॉन्ट्रैक्ट से नवाजा नहीं गया है. उन्होंने इसे कमाया है.’

गाबा में गेंद से किया था कमाल

आपको बता दें कि ब्रिस्बेन में हुए टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में शमर जोसेफ बल्लेबाजी के दौरान मिचेल स्टार्क की गेंद पर चोटिल हो गए थे. उनकी यह चोट देख सभी को यही लगा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. पर शमर गेंदबाजी के लिए आए और ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज जीत को गाबा में ऐतिहासिक जीत दिलाई.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG Live Streaming: कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत बनाम इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल
'मुझे 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...', रोहित शर्मा ने कही दिल की बात; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget