भारत-पाकिस्तान के रिश्ते सुधारने के लिए नहीं की शोएब मलिक से शादी : सानिया मिर्जा
सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक के घर जल्द ही एक नन्हे मेहमान के आने के आसार हैं. प्रेग्नेंट होने के बाद भी सानिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. सानिया ने कुछ दिनों पहले ही अपने टेनिस लॉन में टेनिस खेलते हुए वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में सानिया का बेबी बंप भी नज़र आ रहा है.

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा जल्द ही मां बनने वाली हैं. पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी के 8 साल बाद भी सानिया से इस रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठते रहे हैं. सानिया और शोएब दोनों ही इस तरह के सवालों को तवज्जो ना देकर चुप रहना ही पसंद करते हैं. लेकिन अब पहली बार सानिया मिर्ज़ा ने शोएब से अपने रिश्ते और देशप्रेम पर उठ रहे सवालों पर खुलकर जवाब दिया है.
हाल ही में सानिया मिर्ज़ा ने अंग्रेज़ी मैगज़ीन 'हिंदुस्तान टाइम्स ब्रंच' को दिए एक इंटरव्यू में कहा "कई लोग ऐसा मानते हैं कि मैंने और शोएब ने शादी दो देशों को एकजुट करने के लिए की थी. लेकिन ये सही नहीं है."
सानिया ने कहा कि शोएब से शादी करने के चलते उनके देशप्रेम पर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं, जो सही नहीं है हम दोनों अपने-अपने देश के लिए खेलते हैं और हम एक दूसरे के राष्ट्र की इज्जत भी करते हैं. साथ ही भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में उन्हें एक ही एक जैसा प्यार और सम्मान मिलता है.
जब सानिया से ये सवाल किया गया कि आने वाली संतान क्रिकेट खेलेगी या फिर टेनिस तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया," सच कहूं तो यह सब बच्चे की ज़िंदगी में काफी बाद आता है. लेकिन मैं चाहूंगी मेरी संतान डॉक्टर बने"

Source: IOCL