एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल और गंभीर हुआ, गांगुली के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया ऐसा बयान

रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल और ज्यादा गंभीर हो रहा है. सौरव गांगुली के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने भी उन्हें लेकर सवाल किए.

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन को लेकर खड़ा हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर है. रोहित शर्मा ने हाल ही में मुंबई इंडियंस को पांचवीं बार आईपीएल विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई है. लेकिन सौरव गांगुली के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि रोहित शर्मा अब तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं.

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरुवार को कहा है कि रोहित शर्मा 70 फीसदी ही ठीक हैं. गांगुली के साथ सहमति जताते हुए संजय मांजरेकर ने कहा है कि रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अभी तक स्थिति बिल्कुल भी साफ नहीं है.

बता दें कि शुरुआत में रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए नहीं चुना गया था. हालांकि बाद में स्टार खिलाड़ी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया. रोहित शर्मा वनडे और टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है. रोहित को आईपीएल में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत रही थी, लेकिन बीसीसीआई अभी तक उनकी चोट को लेकर शांत है जबकि उसने बाकी के चोटिल खिलाड़ियों की स्थिति को बता दी है.

मांजरेकर ने कहा, "रोहित की फिटनेस को लेकर स्थिति बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं है. मुझे भरोसा है कि बीसीसीआई का इस पर कोई स्टैंड होगा और इसी तरह रोहित का. लोगों को जब जानकारी नहीं मिलती है तो अटकलों का दौरा शुरू हो जाता है. इसलिए मुझे बिल्कुल नहीं पता है कि क्या चल रहा है."

इससे पहले सौरव गांगुली ने साफ किया है कि रोहित शर्मा ने भले ही मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच खेले हों, लेकिन वह 70 फीसदी ही फिट हैं.

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम के सभी क्रिकेटर्स की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई

क्रूणाल पांड्या को आखिरकार राहत मिली, लेकिन एयरपोर्ट पर चुकानी पड़ी भारी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget