एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले वेस्टइंडीज टीम के सभी क्रिकेटर्स की कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई

इस महीने के अंत में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच ट्वेंटी-ट्वेंटी और टेस्ट सीरीज खेली जानी है. कोविड 19 महामारी में इस सीरीज को इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी के लिए अहम माना जा रहा है.

कोरोना वायरस की वजह से साल 2020 में पूरी दुनिया में बेहद ही कम क्रिकेट देखने को मिला है. लेकिन आईपीएल 13 के सफल आयोजन ने क्रिकेट की वापसी का एक रास्ता तैयार कर दिया है. इस महीने न्यूजीलैंड में भी इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है. वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर ट्वेंटी-ट्वेंटी और टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों का तीसरा और अंतिम कोविड-19 टेस्ट निगेटिव आया है और वह क्वींसटाउन के लिए रवाना हो सकेंगे, जहां टीम को न्यूजीलैंड-ए के साथ तीन दिवसीय और चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है.

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, "खिलाड़ी, मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ शुक्रवार को आइसोलेशन से बाहर आ जाएंगे और क्वींसटाउन के लिए रवाना होंगे, जहां वह न्यूजीलैंड-ए के साथ तीन दिवसीय और चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेंगे. यह मैच 20 से 22 नवंबर और 26 से 29 नवंबर को जॉन डेविस ओवल में खेले जाएंगे."

सीडब्ल्यूआई ने बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी गुरुवार को ऑकलैंड पहुंचे हैं और उन्होंने अपनी शुरुआती स्वास्थ जांच को पार कर लिया है. वे लोग अब दो सप्ताह क्वारंटीन में रहेंगे और पहले टी-20 मैच की तैयारी करेंगे. पहला टी-20 मैच ईडन पार्क में 29 नवंबर को खेला जाएगा. पहले मैच के बाद सीरीज माउंट माउंगनुई पहुंचेगी, जहां बाकी के दो मैच खेले जाएंगे. इसके बाद हेमिल्टन से टेस्ट सीरीज की शुरूआत होगी. दूसरा टेस्ट मैच वेलिंगटन में खेला जाएगा.

बता दें कि कोविड 19 महामारी के बीच यह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को दूसरी सीरीज है. वेस्टइंडीज ने जून-जुलाई में इंग्लैंड का दौरा कर इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी में निर्णायक भूमिका निभाई है.

क्रूणाल पांड्या को आखिरकार राहत मिली, लेकिन एयरपोर्ट पर चुकानी पड़ी भारी कीमत

विराट कोहली के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलियाई कोच, जानें क्यों बताया क्रिकेट की दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द
शुभमन गिल ने पाकिस्तानी महिला को दिया ऐसा जवाब, हुईं गुस्सा; वीडियो में बयां किया दर्द
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास, सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget