एक्सप्लोरर

रिकी पोंटिंग ने कोहली को दशक की टेस्ट टीम का कप्तान चुना, भारत के किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने विराट कोहली को दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम का कप्तान चुना है. उन्होंने कहा कि हर कोई दशक की अपनी टीम चुन रहा है तो उन्होंने सोचा कि उन्हें भी इस खेल में शामिल होना चाहिए.

मेलबर्न: पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली को दशक की ऑल स्टार टेस्ट टीम का कप्तान चुना. उनकी इस टीम में इंग्लैंड के चार खिलाड़ी शामिल हैं. पोंटिंग की पिछले दस साल के प्रदर्शन पर आधार पर तैयार की गयी टीम में कोहली के अलावा कोई अन्य भारतीय शामिल नहीं हैं. कोहली अभी आईसीसी टेस्ट और वनडे की बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर हैं.

इंग्लैंड के जिन खिलाड़ियों को पोंटिंग की टीम में जगह मिली है उनमें आलराउंडर बेन स्टोक्स, सलामी बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन शामिल हैं. आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में उन्होंने स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर और स्पिनर नाथन लियोन को अपनी टीम में रखा है.

पोंटिंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘‘हर कोई दशक की अपनी टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा कि मुझे भी इस खेल में शामिल होना चाहिए.’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘पिछले दशक की मेरी टेस्ट टीम इस तरह से है डेविड वार्नर, एलिस्टेयर कुक, केन विलियमसन, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली (कप्तान), कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, डेल स्टेन, नाथन लियोन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन.

कोहली अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक लगा चुके हैं और केवल सचिन तेंदुलकर (100) और पोंटिंग (71) से पीछे हैं. क्रिकेट आस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी कोहली को दशक की अपनी टेस्ट एकादश का कप्तान चुना था.

यह भी पढ़ें-

Wisden: दशक की टी20 टीम में भी आए विराट, इस भारतीय पेसर को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget