एक्सप्लोरर

85 टेस्ट मैचों का अनुभव और बच्चों जैसी गलती! टीम ने दिया जीवनदान फिर भी रहे फेल

Ajinkya Rahane के साथ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में एक गजब की घटना घटी. दरअसल, 16 साल के लंबे करियर में वह पहली बार ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट हुए.

Ranji Trophy 2024, Ajinkya Rahane: भारत में इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ-साथ रणजी ट्रॉफी के भी मुकाबले खेले जा रहे हैं. भारत के इस घरेलू टूर्नामेंट में शुक्रवार को असम के खिलाफ मुकाबले में भारत के अनुभवी बल्लेबाज और मुंबई टीम के कप्तान अंजिक्य रहाणे से एक ऐसी गलती हुई जिसकी आमतौर पर एक अनुभवी खिलाड़ी से उम्मीद नहीं की जा सकती है. दरअसल, रहाणे अपने क्रिकेट करियर में पहली बार ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के तौर पर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद मैदान पर असम के खिलाड़ियों ने कुछ ऐसा किया जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है.

ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के कारण रहाणे हुए थे आउट
ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट दिए गए रहाणे फील्ड छोड़कर जा रहे थे. रहाणे को जब आउट दिया गया उस वक्त वह 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि जब रहाणे मैदान छोड़कर वापस जा रहे थे तो कुछ खिलाड़ियों से बातचीत के बाद असम के कप्तान दानिश दास ने अपनी अपील को वापस ले लिया और इस दिग्गज बल्लेबाज को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर फिर से वापस बुलाया गया. असम की टीम की इस खेल भावना की अब हर कोई तारीफ कर रहा है.

जीवनदान का भी फायदा नहीं उठा पाए रहाणे
असम द्वारा दिए गए इतने बड़े जीवनदान का भी अजिंक्य रहाणे फायदा नहीं उठा सकें. मैदान पर जीवनदान के बाद बल्लेबाजी करने वाले रहाणे अपनी पारी में सिर्फ 4 रन और जोड़ सकें और 22 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड हो गए. रहाणे पिछले कुछ समय से बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस दिग्गज बल्लेबाज का बल्ला रणजी ट्रॉफी के एक भी मुकाबले में नहीं चल सका है. उनके इसी खराब फॉर्म को देखते हुए उनकी भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें लगभग नामुमकिन सी नजर आ रही है. बता दें कि ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड क्रिकेट के मैदान पर तब होता है जब कोई बल्लेबाज रन आउट से बचने के चक्कर फील्डर द्वार किए गए थ्रो को रोकता है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: तीसरे दिन के लिए रोहित शर्मा ने बनाया मास्टरप्लान, 3 प्वाइंट्स में जानिए कैसे इंग्लैंड पर कसेगा शिकंजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
ईशान किशन IN, वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर? देखें चौथे टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग 11
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
‘मैं आपको सिखाऊंगा लड़ते कैसे हैं’, कैप्टन माछर से क्या बोले UAE के राष्ट्रपति
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, HC ने नहीं दी इजाजत
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget