एक्सप्लोरर

Pro kabaddi League 2019: नए दमखम के साथ उतरेगी तमिल तलैवास, इस बार टीम है बेहद मजबूत

Pro kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) का सातवां सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है. इस बार मैच आधा घंटा पहले शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएंगे.

Pro kabaddi League 2019: प्रो कबड्डी लीग 2019 में अपने कप्तान अजय ठाकुर के दम पर तमिल तलैवास की टीम नई पहचान और नए दमखम के साथ उतरेगी. पिछले सीजन में तमिल तलैवास के कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. इस वजह से कप्तान अजय ठाकुर को ज्यादा सहयोग किसी से नहीं मिल पाया था. तमिल तलैवास की टीम ने अपने पिछले प्रदर्शन के कारण अपने फैंस को बेहद निराश किया है. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के होने के बावजूद भी उनके अनुभव का फायदा नहीं मिल सका है. तमिल तलैवास फ्रेंचाइजी ने इस सीजन के ऑक्शन में राहुल चौधरी और मोहित छिल्लर को खरीदकर बड़ा दांव खेला है.

हालांकि पिछले दो सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. सीजन पांच और सीजन छह की बात करें तो तमिल तलैवास ने 102 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ 31 जीत पाई है. 64 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. जबकि सात मैच ड्रा रहे हैं. टीम का जीत प्रतिशत भी महज 30.04 हैं.

ऐसे में आइए जानते हैं सीजन सात में टीम क्यों मजबूत दिख रही है और कैसे इस बार वह बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

अजय ठाकुर अब तक पिछले 6 सीजन में 1516 बार रेड कर चुके अजय ठाकुर टीम के स्टार खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में ही उन्होंने 388 बार रेड किया था जिसमें 180 बार वह सफल रहे थे. अबतक उनके 732 रेडिंग प्वाइंट्स हैं. प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में वह सबसे सफल रेडर्स में परदीप नरवाल, राहुल चौधरी के बाद तीसरे नंबर पर हैं. इस बार भी उनके कंधों पर टीम की नैया पार लगाने की अहम भूमिका होगी.

राहुल चौधरी दूसरे सबसे सफल रेडर

राहुल चौधरी प्रो कबड्डी लीग के स्टार खिलाड़ियों में रहे हैं. वह अभी सबसे सफल रेडर में दूसरे नंबर पर हैं. इस बार तमिल तलैवास की टीम से वह जुड़े हैं. वह प्रो कबड्डी लीग के सीजन एक और चार में सबसे सफल रेडर रहे थे. उन्होंने अभी तक पिछले छह सीजन में 825 रेडिंग प्वाइंट्स हासिल किए हैं. इस बार उनके जुड़ने से तमिल तलैवास की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है. वह और अजय ठाकुर मिलकर टीम को कई मौकों पर जीत दिला सकते हैं.

Pro Kabaddi 2019: जानें- पिछले सीजन में किस खिलाड़ी ने मारी थी सबसे ज्यादा सफल रेड

अनुभवी रेडर शब्बीर

अनुभवी रेडर शब्बीर को इस साल तमिल तलैवास ने मात्र 10 लाख रुपये में खरीदा है. शब्बीर ने अब तक 60 प्रो कबड्डी लीग मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 191 रेड पॉइंट अर्जित किए हैं. वे 5 बार सुपर 10 भी मार चुके हैं.

मंजीत छिल्लर-ऑलराउंडर मंजीत छिल्लर उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो मैट पर कहीं भी खेल सकते हैं. एक प्रमुख ऑल-राउंडर के रूप में जाने जाने वाले मंजीत छिल्लर ने काफी दिनों तक अपने रक्षात्मक कौशल पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है और अपने आप को एक डिफेंडर के रूप में ढाल लिया है, जो कभी-कभार रेड मारता है. वह प्रो कबड्डी लीग के अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें 6 प्रो कबड्डी लीग सत्रों में खेलने का अनुभव है. मंजीत छिल्लर ने अपने प्रो कबड्डी लीग करियर की शुरुआत बेंगलुरु बुल्स के खिलाड़ी के रूप में की थी. वह प्रो कबड्डी लीग का दूसरा सीजन था। तीसरे सीजन में वे पुणेरी पलटन टीम का हिस्सा बने, वे दो सीजन तक इस टीम का हिस्सा रहे. पुणेरी पलटन टीम से रिलीज होने के बाद जयपुर ने नीलामी में इस शक्तिशाली ऑलराउंडर को चुना. लेकिन उनकी फिटनेस के कारण उन्हें रिलीज कर दिया. जिसके बाद तमिल तलैवास ने उन्हें खरीद लिया.

Pro Kabaddi League 2019: हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान बने धर्मराज, राकेश कुमार मुख्य कोच नियुक्त

लेफ्ट कवर- अजित

शायद लेफ्ट कवर ही ऐसी जगह है जहां पर तेलगु टाइटंस के पास कम अनुभवी खिलाड़ी मौजूद होगा. उनके पास एक युवा डिफेंडर है, जिसके पास प्रो कबड्डी लीग का बिल्कुल भी अनुभव नहीं है. युवा डिफेंडर अजीत लेफ्ट कॉर्नर पर टीम के लिए बेहतर योगदान दे सकते हैं.

राइट कवर- रण सिंह

ऑलराउंडर रण सिंह को इस साल के ऑक्शन में तमिल तलैवास ने खरीदा है. वे पिछले सीजन बंगाल वारियर्स टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने अपने भाई के मनिंदर सिंह के साथ मिलकर खूब जलवा बिखेरा था. रण सिंह ने अपने प्रो कबड्डी लीग करियर की शुरुआत 2014 में जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से किया था. रण सिंह इस सीजन तमिल तलैवास के लिए शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं.

डिफेंडर मोहित छिल्लर

जब लेफ्ट कॉर्नर पर मंजीत छिल्लर और दूसरी ओर राइट कॉर्नर मोहित छिल्लर मोर्चा संभालेंगे तो तमिल तलैवास की टीम सबसे बेहतरीन टीमों में में शामिल हो जाएगी. मोहित छिल्लर ने प्रो कबड्डी लीग में अब तक 91 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 240 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए हैं.

Pro Kabaddi League 2019: पटना पाइरेट्स लगा चुकी है जीत की हैट्रिक, जानें- कितनी बार किस टीम ने कप पर जमाया है कब्जा

कुल मिलाकर इस साल तमिल तलैवास काफी मजबूत नजर आ रही है. अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई जैसे रेडर टीम में मौजूद हैं तो वहीं अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक जैसे डिफेंडर भी टीम का हिस्सा हैं. इन सबके अलावा हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय जैसे ऑलराउंडर टीम को मजबूती देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव को मिली सफलता; न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार
LIVE: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव को मिली सफलता; न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget