एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2019: बेहद रोमांचक मुकाबले में दबंग दिल्ली ने तेलुगू टाइटंस को 34-33 से हराया

तेलुगू टाइटंस की यह लगातार तीसरी हार है. विजेता दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 14 और चंद्रन रंजीत ने छह अंक हासिल किए. टीम ने रेड से 23, टैकल से सात, आलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक भी बटोरे.

हैदराबाद: दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में तेलुगू टाइटंस को बेहद रोमांचक अंदाज में 34-33 से हराकर लीग में अपनी विजयी शुरूआत की. तेलुगू टाइटंस की यह लगातार तीसरी हार है. गचीबावली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के पहले हाफ में रोमांच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों टीमें तीन बार बराबर-बराबर के स्कोर पर थीं. 20वें मिनट के आखिरी समय में भी दोंनों टीमें 12-12 से बराबरी पर थीं, लेकिन नवीन कुमार ने दिल्ली को एक अंक दिलाकर पहले हाफ की समाप्ति पर उसे 13-12 तक पहुंचा दिया.

दूसरे हाफ में भी रोमांच अपनी चरम सीमा पर था जब दिल्ली सातवें मिनट में 22-21 से, 18वें मिनट में 33-31 से और अंतिम मिनट में 34-32 से आगे थी. मैच समाप्त होने से कुछ सेकेंड पहले ही बाहुबली के नाम से मशहूर तेलुगू टाइटंस के सिद्धार्थ देसाई ने एक अंक लेकर टीम को मैच हारने से बचाने की कोशिश की. लेकिन बाहुबली की यह कोशिश काम न आ सकी और दिल्ली ने एक अंक से मैच जीत लिया.

विजेता दबंग दिल्ली के लिए नवीन कुमार ने 14 और चंद्रन रंजीत ने छह अंक हासिल किए. टीम ने रेड से 23, टैकल से सात, आलआउट से दो और दो अतिरिक्त अंक भी बटोरे. तेलुगू टाइटंस के लिए सूरज देसाई ने 18 और सिद्धार्थ देसाई ने आठ अंक लिए. तेलुगू को रेड से 27 और टैकल से छह अंक मिले.

Pro Kabaddi League 2019: बंगाल वॉरियर्स की अब तक की सबसे बड़ी जीत, यूपी योद्धा को 48-17 से दी शिकस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget