एक्सप्लोरर

जयराम, प्रणय के जानदार प्रदर्शन से मुंबई का दिल्ली पर क्लीनस्वीप

मुंबई: स्थानीय खिलाड़ी अजय जयराम और केरल में जन्में एच एस प्रणय की अगुवाई में मुंबई राकेट्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में दिल्ली एसेर्स के खिलाफ कल रात यहां सभी पांचों मैच में क्लीन स्वीप किया और 6-0 के स्कोर के साथ यह मुकाबला अपने नाम किया. मुंबई की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और एनएससीआई स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन दिल्ली को करारी शिकस्त दी. अजय ने पहले मैच में पुरूष एकल में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी डेनमार्क के यान योर्गेनसन को हराकर शानदार शुरूआत की. विश्व में 19वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने इस मैच में 15-14, 11-4 से जीत दर्ज करके दिल्ली को करारा झटका दिया क्योंकि यह उसका ट्रंप मैच था. ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थे जिसमें जयराम ने सीधे गेम में जीत हासिल करके मुंबई को शुरूआती बढ़त दिलायी. जयराम की जीत जहां काफी महत्वपूर्ण रही वहीं प्रणय ने कोरिया के विश्व में चौथे नंबर सोन वान हो को 11-9, 11-9 से हराकर मुंबई को 2-0 से बढ़त दिला दी. प्रणय ने हो पर इस कदर दबाव बना दिया था कि उन्होंने मैच प्वाइंट के समय अपनी सर्विस नेट पर लगायी जिससे भारतीय खिलाड़ी जीत गया. दिल्ली के लिये मिश्रित युगल मुकाबला अब करो या मरो वाला बन गया था. रूसी इवान सोजनोव और भारत की मनीषा के की दिल्ली की जोड़ी ने संघर्ष किया लेकिन आखिर में मुंबई की जोड़ी कोरिया के ली यंग देई और पोलैंड की नादिजदा जीबा ने 11-5, 8-11, 11-9 से जीत दर्ज करने में सफल रही. इस जीत से मुंबई की टीम तालिका में 6-0 के अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. चेन्नई स्मैशर्स अभी शीर्ष पर चल रहा है. उसने कल बेंगलुरू ब्लास्टर्स को 5-0 से हराया था जो उसकी दो मुकाबलों में पहली जीत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
अगर मोहम्मद शमी खेले 2027 का वर्ल्ड कप, ग्लेन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना पक्का
अगर मोहम्मद शमी खेले 2027 का वर्ल्ड कप, ग्लेन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना पक्का
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE, जानिए
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE, जानिए

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget