एक्सप्लोरर

Ind vs NZ: मैन ऑफ द सीरीज जीतने वाले केएल राहुल बोले- अभी T-20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहा

रोहित के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद राहुल को मैच में कप्तानी करने का मौका मिला और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को जीत दिला दी.भारत ने पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सात रन से हराया.

इनफॅार्म भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा है कि वह अभी टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं. राहुल ने रविवार को बे ओवल मैदान में न्यूजीलैंड के साथ समाप्त हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 56, नाबाद 57, 27, 39 और 45 रनों की पारी खेली. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला.

भारतीय कप्तान विराट कोहली को पांचवें टी-20 मैच से आराम दिया गया था और उनकी जगह रोहित शर्मा इस मैच में कप्तानी कर रहे थे. लेकिन कार्यवाहक कप्तान रोहित चोटिल हो गए वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. रोहित के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद राहुल को मैच में कप्तानी करने का मौका मिला और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को सात रनों से जीत दिला दी. भारत ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली.

राहुल ने मैच के बाद कहा, "हम बहुत खुश हैं कि हमने 5-0 से सीरीज जीती है. मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं भारतीय टीम की जीत में भूमिका निभा सका और भारतीय टीम ने मेरे प्रदर्शन के दम पर यह सीरीज जीती." उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में अब बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि टीम में मुझे जो भी भूमिका मिले मैं उसे बखूबी निभा सकूं. अभी हम टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं. लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं अपनी बल्लेबाजी टी-20 वर्ल्ड कप तक इसी प्रकार जारी रख पाऊंगा."

भारत पांच फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगा और राहुल ने कहा कि वे 50 ओवर के फॉर्मेट में भी इसी प्रक्रिया का पालन करेंगे. राहुल ने रोहित की चोट पर कहा, "दुर्भाग्यवश रोहित के साथ ऐसा हुआ. लेकिन उम्मीद है कि वह अगले कुछ दिनों में ठीक हो जाएंगे. टीम के रूप में हम एक दूसरे पर बहुत ज्यादा विश्वास करते हैं. हम अब कुछ दिन आराम करेंगे और इस जीत का मजा उठाएंगे."

भारत ने पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को सात रन से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 163 रन बनाये. इसमें कप्तान रोहित शर्मा के 60, राहुल के 45 और श्रेयस अय्यर के नाबाद 33 रन शामिल हैं.

यह भी पढ़ें-

विराट कोहली ने की केन विलियमसन की तारीफ, कहा- एक जैसी है हम दोनों की मानसिकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
रणजी ट्रॉफी: अभिषेक का शतक, मोहम्मद शमी ने लिए 5 विकेट; बंगाल ने दिल्ली को बुरी तरह हराया
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
IND vs WI 4th T20I Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
Live: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग, हैदराबाद में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिली जगह
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के
इस लीग के खिलाफ कानूनी एक्शन लेंगे शिखर धवन, PAK खिलाड़ियों के साथ नाम जोड़ने पर भड़के

वीडियोज

Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget