एक्सप्लोरर

IPL सीजन 12 : नहीं चला धोनी का दांव, क्वालिफायर-1 में चेन्नई को हराकर 5वीं बार फाइनल में पहुंची मुंबई

मेजबान चेन्नई के 132 रनों की चुनौती का जवाब देने उतरी मुंबई ने 3.2 ओवरों में 21 रनों के अंदर ही कप्तान रोहित शर्मा (4) और क्विंटन डी कॉक (8) का विकेट गंवा दिया. रोहित को दीपक चाहर ने जबकि, डी कॉक को हरभजन सिंह ने आउट किया.

चेन्नई: सूर्यकुमार यादव (नाबाद 71) के मैच जिताऊ पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को यहां एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के पहले क्वालीफायर मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली. इस हार के बाद चेन्नई को बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा और उस मैच के विजेता का सामना 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से होगा.

मुंबई ने चेन्नई को मात्र 131 रनों पर रोका

तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है. मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई ने इस सीजन में चेन्नई के साथ तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में चेन्नई को करारी मात दी है.

मुंबई की हुई थी ठीक ठाक शुरूआत

मेजबान चेन्नई के 132 रनों की चुनौती का जवाब देने उतरी मुंबई ने 3.2 ओवरों में 21 रनों के अंदर ही कप्तान रोहित शर्मा (4) और क्विंटन डी कॉक (8) का विकेट गंवा दिया. रोहित को दीपक चाहर ने जबकि, डी कॉक को हरभजन सिंह ने आउट किया.

सुर्यकुमार ने खेली दमदार पारी

इसके बाद सुर्यकुमार और इशान किशन (28) ने तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर मुंबई को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. लंबी होती जा रही इस साझेदारी इमरान ताहिर ने किशन को बोल्ड करके तोड़ा. किशन ने 31 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. ताहिर ने इसी ओवर में कुणाल पांड्या (0) को भी आउट मुंबई लगातार दो झटके दिए. ताहिर ने इसी के साथ टी-20 करियर में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए.

मुंबई को अंतिम 24 गेंदों पर जीत के लिए 16 रन बनाने थे और टीम ने नौ गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. सुर्यकुमार का यह सातवां आईपीएल अर्धशतक है. उन्होंने 54 गेंदों की नाबाद मैच जिताऊ पारी में 10 चौके लगाए. हार्दिक पांड्या ने 11 गेंदों पर नाबाद 13 रन में एक चौका लगाया. मेजबान चेन्नई की ओर से ताहिर ने दो और दीपक चाहर तथा हरभजन ने एक-एक विकेट लिया.

चेन्नई ने जीता था टॉस

इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम चार विकेट पर 131 रन ही बना सकी. टीम की शुरुआत खराब रही और उसने छह ओवरों तक 32 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए. इन तीन विकेटों में फाफ डु प्लेसिस (6), शेन वाटसन (10) और सुरेश रैना (5) के विकेट शमिल हैं.

मौजूदा विजेता चेन्नई को चौथा झटका 65 के स्कोर पर इस सीजन में अपना मात्र दूसरा मैच खेल रहे मुरली विजय (26) के रूप में लगा. विजय ने 26 गेंदों की पारी में तीन चौके लगाए. विजय के आउट होने के बाद अंबाती रायडू (नाबाद 42) और कप्तान महेंद्र सिंह (नाबाद 37) ने पांचवें विकेट के लिए 66 रनों की अविजित साझेदारी कर चेन्नई को 131 के स्कोर तक पहुंचाया.

मेजबान टीम ने अंतिम चार ओवरों में 35 रन बटोरे, जिसकी बदौलत वह कुछ हद तक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई. रायडू ने 37 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का जबकि धोनी ने 29 गेंदों की पारी में तीन छक्के लगाए. मुंबई की ओर से राहुल चाहर ने दो और जयंत यादव तथा क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
World Championship ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के दोनों सेमीफाइनल आज, भारत में कब और कहां देखें LIVE
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
कुलदीप IN, वैभव को फिर मौका नहीं, पांचवें टी20 में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले
चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड, आंकड़े हैरान करने वाले

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget