एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी की तबियत में हुआ सुधार, स्मॉग की वजह से मैदान पर हुई थी उल्टी

टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तबियत ठीक है और वह कल (बुधवार) मैदान पर वापसी करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को आखिरी सत्र में शमी की तबियत खराब हो गई थी. वह उल्टी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे.

नई दिल्ली: टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा है कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तबियत ठीक है और वह कल (बुधवार) मैदान पर वापसी करेंगे. श्रीलंका के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को आखिरी सत्र में शमी की तबियत खराब हो गई थी. वह उल्टी करने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे.

दिन का खेल खत्म होने के बाद धवन ने शमी के बारे में कहा, "शमी की तबियत एकदम सही है और वह कल वह आपको मैदान पर दिखेंगे."

धवन ने साथ ही शमी और उनके जोड़ीदार ईशांत शर्मा की इस परिस्थिति में शानदार गेंदबाजी करने की तारीफ भी की. दिल्ली के प्रदूषण से परेशान श्रीलंकाई खिलाड़ियों को इस वतावरण में खेलने में परेशानी हो रही है.

दूसरे दिन लाहिरू गमागे को सांस लेने में परेशानी हुई थी और कुछ खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रुम में उल्टी भी की थी. वहीं चौथे दिन सुरंगा लकमल ने भी मैदान पर उल्टी की थी और मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि वह चार ओवर बाद वापस मैदान पर आ गए थे.

धवन ने कहा, "दोनों ने दम लगाकर शानदार गेंदबाजी की. जब स्लिप पर खड़े होते हैं तो पता चलता है. इस स्थिति में उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी उसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए. इससे उनकी मानसिकता के बारे में भी पता चलता है कि वह कितना लड़ रहे हैं हमारी टीम के लिए. क्योंकि विकेट इतना मददगार नहीं है."

श्रीलंकाई खिलाड़ियों को प्रदूषण से हो रही परेशानी पर धवन ने कहा "हो सकता है कि उनको आदत नहीं हो. ऐसे हमारी टीम में भी कई खिलाड़ी हैं जिन्हें आदत नहीं है इस तरह के मौसम की, लेकिन जो काम है उसके आगे कुछ और आना नहीं चाहिए. यह मेरा विचार है. हमारी टीम वाले सारे दिल्ली से तो नहीं हैं, उनके लिए भी वही बात है. ऐसा नहीं है कि दिल्ली में प्रदूषण नहीं है, लेकिन जो भी स्थिति है तो उसमें ढलना जरूरी है क्योंकि आप जब देश के लिए खेल रहे हो तो आपको ऐसा करना होता है."

उन्होंने कहा, "दिल्ली में पला बढ़ा हूं तो आदत है. इस समय दूसरे राज्य में फसल कटती है तो यहां प्रदूषण होता है. थोड़ा बहुत है लेकिन यह हमें खेलने से नहीं रोक सकता."

शमी ने सोमवार को कहा था कि श्रीलंका की टीम प्रदूषण की समस्या को बढ़ा-चढ़कर बता रही है. पिछले दो दिनों से भारतीय टीम भी लगातार यही बात कह रही है.

इस पर जब धवन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "श्रीलंका के खिलाड़ी ही जानते हैं कि वो क्या कर रहे हैं. श्रीलंका में हो सकता है कि इतना प्रदूषण न हो. उनको ऐसा लग सकता है. फिर भी मुझे लगता है कि जो हमारा काम है वो हमें करना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
PAK vs SL: पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
17 छक्के 19 चौके, संजू सैमसन ने ठोके 89, जब भारत-न्यूजीलैंड में हुई टी20 की महाटक्कर
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget