एक्सप्लोरर
मिताली की कप्तानी वाली ICC की वर्ल्ड कप XI में हरमनप्रीत और दीप्ति भी शामिल
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 24 Jul 2017 09:35 PM (IST)
1/13

खास बात ये है कि टूर्नामेंट में 369 रन बनाने वाली और सात विकेट हासिल करने वाली इंग्लैंड की नताली सीवर को 12वीं खिलाड़ी के रूप में टीम शामिल किया गया है. (सौजन्य: AP)
2/13

बता दें, आईसीसी ने इस बार वर्ल्ड कप टीम में ऑस्ट्रेलिया की सिर्फ एक ही खिलाड़ी को शामिल किया है और वो हैं एलिज़ा पैरी. (सौजन्य: ICC)
3/13

आईसीसी की टीम में दक्षिण अफ्रीका से तीसरी खिलाड़ी हैं उनकी कप्तान डेन वान नेएकेर्क. डेन वान ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 15 विकेट हासिल किए हैं. (सौजन्य: ICC)
4/13

दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस वर्ल्ड कप में 13 विकेट हासिल करने वाली गेंदबाज मारिजाने कैप भी आईसीसी की इस टीम का हिस्सा बनी हैं. (सौजन्य: ICC)
5/13

आईसीसी ने दक्षिण अफ्रीका की तीन खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया है. उन्हीं में से एक हैं बल्लेबाज लॉरा वोलवार्त. (ICC)
6/13

इंग्लैंड की ही बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज एलेक्स हार्टले को भी आईसीसी टीम में जगह मिली है. (सौजन्य: ICC)
7/13

इंग्लैंड की विकेटकीपर सारा टेलर भी इस टीम का हिस्सा बनने में सफल रही हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप में बल्ले से 396 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने 4 कैच लिए और दो स्टंप्स भी किए. (सौजन्य: AP)
8/13

आईसीसी की इस टीम में इंग्लैंड की चार खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रही हैं. उन्हीं में से एक हैं अन्या शूर्बसोले. अन्या ने फाइनल में छह विकेट लेकर प्लयेर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता था. इन्होंने इस टू्र्नामेंट में 12 विकेट चटकाए हैं. (सौजन्य: ICC)
9/13

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 410 रन बनाने वाली इंग्लैंड की खिलाड़ी टैमसिन बेयुमोंट को भी इस टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा गया है. (सौजन्य: AP)
10/13

भारतीय महिला टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को भी टीम में शामिल किया गया है. बता दें कि दीप्ति ने वर्ल्ड कप में 12 विकेट लेने के अलावा 216 रन भी बनाए थे.
11/13

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों पर 171 रनों की तूफानी पारी खेलने वाली भारतीय बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को भी आईसीसी ने अपनी इस टीम में जगह दी है. (सौजन्य: ICC)
12/13

भारतीय टीम को दो बार वुमेंस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने वाली अनुभवी कप्तान मिताली राज को आईसीसी ने अपनी 2017-वर्ल्ड कप टीम की कप्तान बनाया है. मिताली ने इस वर्ल्ड कप में 409 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक ले जाने में सफल रहीं. (सौजन्य: AFP)
13/13

आईसीसी ने सोमवार को अपनी वुमेंस वर्ल्ड कप 2017 टीम की घोषणा की, जिसमें भारत की ओर से कप्तान मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को शामिल किया गया है.
Published at : 24 Jul 2017 09:35 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
स्पोर्ट्स
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
स्पोर्ट्स
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
स्पोर्ट्स
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
स्पोर्ट्स
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन




















