एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के प्रदर्शन और चयन पर भड़के पूर्व ऑल-राउंडर

हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी विराट और टीम के सकारात्मक पहलुओं पर बात करते दिखे थे. जिससे उन्होंने टीम इंडिया का समर्थन भी किया था लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर मनोज प्रभाकर टीम पर प्रहार करते दिखे हैं.

कोलकाता: हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी विराट और टीम के सकारात्मक पहलुओं पर बात करते दिखे थे. जिससे उन्होंने टीम इंडिया का समर्थन भी किया था लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व ऑल-राउंडर मनोज प्रभाकर टीम पर प्रहार करते दिखे हैं. मनोज ने शनिवार को कहा कि भारतीय टीम को पारी के पहले 20 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करनी होगी तभी जाकर मुकाबले में कुछ बात बनेगी. मनोज ने साफ करते हुए कहा कि अगर "दक्षिण अफ्रीका में पहले 20 ओवरों में टीम इंडिया अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं कर सकती, तो फिर मेजबान टीम को उसकी धरती पर हरा पाना नामुमकिन है." प्रभाकर ने कहा, "सबसे अहम चीज है कि आपको यह समझने की जरूरत है कि एक कंपल्सरी हुकर बल्लेबाज होने पर आप किस तरह गेंद का सामना करते हैं. अगर आप सामने से आ रही गेंद का सामना नहीं कर सकते, तो आप पिच पर टिक नहीं सकते. गेंद को जाने देना भी सीखना जरूरी है. मैं भी सलामी बल्लेबाज रहा हूं और जब मैं संघर्ष कर सकता हूं, तो वे क्यों नहीं कर सकते?" मनोज का ये बयान भारतीय टीम के 2-0 से सीरीज़ गंवाने के बाद सामने आया है. टीम इंडिया को अब 24 जनवरी से शुरू होने वाले सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से जोहानिसबर्ग में भिड़ना है. इसके साथ ही भुवनेश्वर को टीम से बाहर रखने के फैसले पर भी प्रभाकर ने कहा, "वह कैसे कह सकते हैं कि भुवनेश्वर इस विकेट पर गेंदबाजी नहीं कर सकते. आपने हवा में बहुत कम गेंदबाजों को गेंद स्विंग कराते हुए देखा है और भुवनेश्वर ऐसा कर सकते हैं. बाकी के गेंदबाज विकेट पर स्विंग कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपके पास भुवनेश्वर जैसा गेंदबाज है, तो नई गेंद के साथ उनका इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता?" वहीं रहाणे पर वो बोले, "टी-20 और वनडे पर आधारित टेस्ट टीम का ऐसा चयन शर्म की बात है. क्या आप टेस्ट मैच में ऋषभ पंत को ले सकते हैं. नहीं. रहाणे को शामिल करना चाहिए था."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम का ऐलान, जडेजा की वापसी
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
‘बेबी एक काम था…’, गंभीर के पोस्ट देख फैंस बोले- अकाउंट हैक हो गया?
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
रोहित-कोहली को पूर्व क्रिकेटर की चेतावनी, कहा- 'टीम में उनकी जगह...'
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget