एक्सप्लोरर

Khel Ratna, Arjuna Award 2024: डी गुकेश, मनु भाकर समेत चार को खेल रत्‍न और 32 ख‍िलाड़‍ियों को अर्जुना पुरस्‍कार, पढ़ें पूरी लिस्‍ट

Manu Bhaker Khel Ratna Award: भारत के चार स्टार खिलाड़ियों का नाम खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है. वहीं कुल 32 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है. इसकी लिस्ट जारी हो गई है.

Manu Bhaker Khel Ratna Award: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर और शतरंज के चैंपियन डी गुकेश समेत चार स्टार खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा. इस लिस्ट में हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार भी शामिल हैं. इनके साथ-साथ कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा. ये सभी खिलाड़ी 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होंगे.

भारत की स्टार शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. वे एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वीमेन एथलीट बनी थीं. वहीं गुकेश ने चेस में कमाल दिखाया. उन्होंने बीते साल 12 दिसंबर को वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा. गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराया था. उन्होंने महज 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है. अब उन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

अर्जुन अवॉर्ड में दो कैटेगरी है. साल 2024 में अच्छा परफॉर्म करने वाले एथलीट्स के साथ-साथ दो खिलाड़ियों को लाइफटाइम कैटेगरी के लिए भी चुना गया है. इसमें मुरलीकांत पेटकर और सुची सिंह शामिल हैं. मुरलीकांत पैरा-स्वीमर रहे हैं. उन पर फिल्म भी बन चुकी है. वहीं सुची सिंह को एथलेक्टिस कैटेगरी के लिए चुना गया है.

पैर एथलीट प्रवीण कुमार ने जीता था गोल्ड -

भारतीय हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार का नाम भी खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल है. भारत ने पेरिस ओलंपिक में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. हरमनप्रीत ने टूर्नामेंट के दौरान कुल 10 गोल दागे थे. वहीं प्रवीण हाई जंप-टी64 कॉम्पटीशन का हिस्सा थे. उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड मेडल जीता था. प्रवीण उन खिलाड़ियों की श्रेणी में आते हैं जिनका घुटने के नीचे एक या दोनों पैर नहीं होता है. वे कृत्रिम पैर का सहारा लेते हैं. 

इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड -

डी गुकेश शतरंज
हरमनप्रीत सिंह हॉकी
प्रवीण कुमार पैरा एथलेटिक्स
मनु भाकर शूटिंग

 

इन खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड -

ज्योति याराजी एथलेटिक्स
अन्नू रानी एथलेटिक्स
नीतू मुक्केबाजी
स्वीटी मुक्केबाजी
वंतिका अग्रवाल शतरंज
सलीमा टेटे हॉकी
अभिषेक हॉकी
संजय हॉकी
जरमनप्रीत सिंह  हॉकी
सुखजीत सिंह हॉकी
राकेश कुमार पैरा-आर्चरी
प्रीति पाल  पैरा एथलेटिक्स
जीवनजी दीप्ति  पैरा एथलेटिक्स
अजीत सिंह पैरा एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूरमा पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा पैरा एथलेटिक्स
सिमरन जी पैरा एथलेटिक्स
नवदीप पैरा एथलेटिक्स
नितेश कुमार पैरा-बैडमिंटन
थुलासिमथी मुरुगेसन पैरा-बैडमिंटन
नित्या श्री सुमति सिवन पैरा-बैडमिंटन
मनीषा रामदास पैरा-बैडमिंटन
कपिल परमार पैरा-जूडो
मोना अग्रवाल पैरा-शूटिंग
रूबीना फ्रांसिस पैरा-शूटिंग
स्वप्निल सुरेश कुसले शूटिंग
सरबजोत सिंह शूटिंग
अभय सिंह स्क्वाश
साजन प्रकाश स्वीमिंग
अमन रेसलिंग

 

यह भी पढ़ें : Khel Ratna Award Winners: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ एलान, मनु भाकर समेत इन दिग्गजों को मिला खेल रत्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून, विधानसभा में होगा पेश
अगर दिया भड़काऊ भाषण तो हो सकती है 10 साल तक की जेल, इस राज्य में कैबिनेट ने पास किया कानून
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन...'
क्या झारखंड में बदलने वाली है सरकार? CM हेमंत सोरेन का नाम लेकर मंत्री ने दिया बड़ा बयान
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
'इसमें ग्रेट जैसा कुछ नहीं क्योंकि भारत...', G-7 में रूस के शामिल होने के सवाल पर पुतिन का क्लीयर जवाब
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
तीसरे और निर्णायक वनडे के लिए Vizag पहुंची टीम इंडिया, कुछ इस अंदाज में दिखे विराट कोहली
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, काजोल संग दिए राज-सिमरन जैसे पोज
DDLJ को पूरे हुए 30 साल तो खुशी से फूले नहीं समाए शाहरुख खान, कही दिल की बात
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
अब वजन घटाने डाइट के लिए प्लान बनाना आसान, फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया ChatGPT का स्मार्ट तरीका
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
आधार-UAN लिंकिंग की डेडलाइन खत्म, चूक गए तो अब नहीं कर पाएंगे ये काम
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के परिणाम से बड़ा झटका, 613 पद, पास सिर्फ 151 उम्मीदवार; जानें क्या है पूरा मामला
Embed widget