एक्सप्लोरर

Khel Ratna Award Winners: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ एलान, मनु भाकर और डी गुकेश समेत इन दिग्गजों को मिला खेल रत्न

Khel Ratna Award Winners: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान हो गया है. पेरिस ओलंपिक्स की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर समेत अन्य एथलीटों की सूची जारी हुई है, जिन्हें खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

Khel Ratna Award Winners: युवा एवं खेल मंत्रालय ने उन एथलीटों की सूची जारी कर दी है, जिन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मनु भाकर, डी गुकेश के अलावा प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. पेरिस ओलंपिक्स 2024 में अपनी कप्तानी में हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाले हरमनप्रीत सिंह को भी खेल रत्न मिलेगा. इन एथलीटों का सम्मान समारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोपहर 11 बजे शुरू होगा.

समितियों द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को सरकार ने खेल रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है. याद दिला दें कि कुछ दिन पहले मनु भाकर का नाम खेल रत्न पुरस्कार मिलने वाले एथलीटों की अनुशंसित सूची में शामिल ना होने से विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि बाद में मनु ने खुद माना था कि शायद उन्हीं के पक्ष से गलती हो गई थी.

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में शूटिंग में 2 मेडल जीतकर इतिहास रचा था. वो एक ही ओलंपिक की एकल प्रतियोगिताओं में 2 अलग-अलग मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी थीं. उन्हीं खेलों में हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. ये लगातार दूसरा मौका था जब भारत ने ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं डी गुकेश कुछ सप्ताह पहले ही शतरंज के इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बने. उन्होंने महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व विजेता होने का तमगा हासिल किया था. प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक्स की टी64 कैटेगरी की हाई-जम्प प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था. बता दें कि खेल मंत्रालय ने कुल 32 एथलीटों की सूची जारी की है, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 17 पैरा एथलीटों को रखा गया है.

यह भी पढे:

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया का सम्मान, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने किया जोरदार स्वागत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs Pakistan Submarine: भारत को मिलेगी रूस की Yasen-Class परमाणु पनडुब्बी, जानें मुकाबले में कहां ठहरता है पाकिस्तान
भारत को मिलेगी रूस की Yasen-Class परमाणु पनडुब्बी, जानें मुकाबले में कहां ठहरता है पाकिस्तान, पावर कंपैरिजन
देहरादून: जनजातीय विद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ्यक्रम शुरू, बना प्रदेश का पहला मॉडल स्कूल
देहरादून: जनजातीय विद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ्यक्रम शुरू, बना प्रदेश का पहला मॉडल स्कूल
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
IPL 2026: BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए
BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए

वीडियोज

Indigo Crisis: एयरपोर्ट पर CA को आया हार्ट अटैक, CPR के बाद भी नहीं बची जान! | Breaking
Indigo Crisis: दिल्ली से भी इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसिल, यात्री परेशान | Breaking
Indigo Crisis: 6 वें दिन भी इंडिगो की उड़ानें रद्द, सारे दावे हवा-हवाई साबित | Breaking
Goa Nightclub Fire: क्लब मालिक Sourabh-Gaurav Luthra की तलाश में दिल्ली आई गोवा पुलिस | Breaking
Goa Nightclub Fire: गिरफ्तार चारों आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 6 दिन की रिमांड पर भेजा | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India vs Pakistan Submarine: भारत को मिलेगी रूस की Yasen-Class परमाणु पनडुब्बी, जानें मुकाबले में कहां ठहरता है पाकिस्तान
भारत को मिलेगी रूस की Yasen-Class परमाणु पनडुब्बी, जानें मुकाबले में कहां ठहरता है पाकिस्तान, पावर कंपैरिजन
देहरादून: जनजातीय विद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ्यक्रम शुरू, बना प्रदेश का पहला मॉडल स्कूल
देहरादून: जनजातीय विद्यालय में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ्यक्रम शुरू, बना प्रदेश का पहला मॉडल स्कूल
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
कौन सा था वो सिंहासन, जिसकी ताजमहल से थी दोगुनी कीमत, सुनकर दिमाग चकरा जाएगा
IPL 2026: BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए
BCCI से पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, कहां होंगे IPL के मुकाबले, जानिए
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
अंकिता लोखंडे संग रोमांस कर रहे इस लड़के को पहचाना, तारक मेहता में जेठालाल की नाक में कर दिया दम
सोमालिया में कमाए 100000 रुपये तो भारत में हो जाएंगे कितने, कितनी मजबूत यहां की करेंसी?
सोमालिया में कमाए 100000 रुपये तो भारत में हो जाएंगे कितने, कितनी मजबूत यहां की करेंसी?
वेट लॉस डाइट में शामिल करें शुगर फ्री ओट्स लड्डू, जानें पूरी रेसिपी
वेट लॉस डाइट में शामिल करें शुगर फ्री ओट्स लड्डू, जानें पूरी रेसिपी
Video: कनाडा में बर्फबारी बनी आफत का फंदा! हाईवे पर धड़ाधड़ टकराईं कारें, लग गया लंबा जाम- वीडियो वायरल
कनाडा में बर्फबारी बनी आफत का फंदा! हाईवे पर धड़ाधड़ टकराईं कारें, लग गया लंबा जाम- वीडियो वायरल
Embed widget