एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड बोले- विराट कोहली से उलझना गेंदबाज़ों के लिए सही नहीं

इस साल के अंत में भारतीय क्रिकेट टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ जोश हेडलवुड ने कहा कि उनकी टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग करने से बचना होगा.

सिडनी: आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जोश हेजलवुड का मानना है कि इस साल के अंत में भारत के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान उन्हें और उनकी टीम को भारतीय कप्तान विराट कोहली के खिलाफ स्लेजिंग करने से बचना होगा. हेजलवुड ने स्वीकार किया कि कोहली को जब कोई स्लेजिंग करता है तो भारतीय कप्तान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लगते हैं. गेंदबाजों को कोहली के साथ झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए- हेज़लवुड हेजलवुड ने कोहली को गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, "मुझे लगता है कि हम किसी भी भिड़ंत से बचने की कोशिश करेंगे. मेरा मानना है कि वह किसी भी तरह से झगड़े में पड़ना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे शायद वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. विशेषकर तब, जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, इसलिए गेंदबाजों के लिए इस दौरान बिलकुल भी झगड़े में पड़ना सही नहीं है." उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि अगर हमारे खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह मैदान में हैं तो मामला अलग हो जाता है. लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें ऐसे ही छोड़ देना चाहिए. उम्मीद करते हैं कि वह थोड़े निराशाजनक मूड में हों और हम इसका फायदा उठा लें." दिसंबर से शुरू होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा गौरतलब है कि भारतीय टीम इस साल के अंत में आस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. इस सीरीज़ की शुरूआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में पहले टेस्ट मैच से होगी. इस सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 11 दिसंबर से ब्रिस्बेन में, तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में और चौथा टेस्ट 03 जनवरी, 2021 से सिडनी में खेला जाएगा. उम्मीद है कि इस सीरी़ज का दूसरा टेस्ट डे-नाइट फॉर्म में खेला जाएगा. यह भी पढ़ें-  धोनी को बहुत मिस कर रहे हैं कुलदीप यादव, कहा- उनके जाने से मेरा आत्मविश्वास भी चला गया इस कारण सौरव गांगुली से नफरत करते थे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6 साल की उम्र, दादा कोच और कुत्ता बना गोलकीपर; फाइनल में इकलौता गोल करने वाले फेरान टॉरेस की कहानी
6 साल की उम्र, दादा कोच और कुत्ता बना गोलकीपर; इकलौता गोल करने वाले फेरान टॉरेस की कहानी
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget