एक्सप्लोरर

IPL 2020: पृथ्वी शॉ की कामयाबी का राज आया सामने, किया है यह बड़ा बदलाव

IPL 2020: पृथ्वी शॉ इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं. शॉ की कामयाबी के पीछे जो बदलाव अहम योगदान निभा रहा है वह सामने आ गया है.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में कमाल का प्रदर्शन दिखा रही है. दिल्ली ने टूर्नामेंट में खेले गए चार मैचों में से सिर्फ एक मैच गंवाया है. दिल्ली की कामयाबी में ओपनर पृथ्वी शॉ के शानदार फॉर्म का बड़ा योगदान है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक शॉ ने अपनी तकनीक में बदलाव किया है. शॉ थोड़ा ऑफ स्टम्प की तरफ आए हैं और अपने आप को लेग साइड में खुलने और रन करने का मौका दिया है.

पृथ्वी शॉ आईपीएल-13 में पांच मैचों में दो अर्धशतक जमा चुके हैं और एक बार आठ रनों से अर्धशतक से चूक चुके हैं. इस बार उनका औसत पिछली बार से अच्छा है. पिछले साल उनका औसत 22.06 और 2018 में 27.22 है. इस सीजन उनका औसत 35 के करीब है.

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि शॉ अपने खेल का विश्लेष्ण कर रहे हैं. पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "शॉ का पिछला पैर ऑफ स्टम्प से ज्यादा दूर जा रहा था और ऑफ स्टम्प की तरफ आकर उन्होंने इसकी भरपाई की है."

पोंटिंग ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान कहा, "वह तकनीकी रूप से काफी अच्छे हैं. वह तेज गेंदबाजी और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अच्छा खेलते हैं. उन्होंने यह बदलाव खेलने के लिए किया. उन्होंने फिर आज हमें अच्छी शुरुआत दिलाई."

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता रहे दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि इस तरह के बदलाव टी-20 क्रिकेट के लिए काफी अहम हैं. वेंगसरकर ने कहा, "वह बेहद प्रतिभशाली बल्लेबाज हैं जिनके पास ऑन साइड और ऑफ साइड दोनों तरफ शॉट्स हैं. इस तरह के बदलाव इस प्रारूप के लिए जरूरी है साथ ही यह गेंदबाज को देखते हुए कि वह किस लाइन पर गेंदबाजी करते हैं और फील्ड प्लेसमेंट क्या है, इसलिए भी जरूरी है."

पावर प्ले में फाइन लेग ऊपर रहता है इसलिए थोड़ा सा ऑफ साइड पर आकर आपको ज्यादा रन करने के मौके मिलते हैं. वेंगरसकर ने हालांकि कहा कि यह कोई पक्का नियम जैसा नहीं होना चाहिए.

मुंबई के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "आपको गेंदबाज की लाइन और लैंग्थ के अलावा फील्डिंग के मुताबिक रणनीति बनाना चाहिए. इस तरह के बदलाव क्रीज पर किए जा सकते हैं. उनके पास ऑफ स्टम्प पर भी शॉट्स हैं. आप जब बदलाव करते हो तो आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि आपके मजबूत पक्ष भी हैं और उन्हें भूलना नहीं चाहिए."

IPL 2020: जीत के बाद Points Table में टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियन्स, रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget