एक्सप्लोरर

IPL 2020: जीत के बाद Points Table में टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियन्स, रोहित शर्मा ने टीम के प्रदर्शन की तारीफ की

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज करते हुए प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई. कप्तान रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन को दिया.

MI vs RR मुंबई इंडियन्स ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बना ली है. कप्तान कप्तान रोहित शर्मा ने 57 रन की आसान जीत के बाद कहा कि बल्लेबाजों और गेंदबाजों के अलावा उनकी टीम की जीत में फील्डिंग ने भी अहम भूमिका निभाई. मुंबई ने सूर्य कुमार यादव की 47 गेंद में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की बदौलत चार विकेट पर 193 रन बनाए.

सूर्य कुमार ने अपने आईपीएल करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (19 गेंद में नाबाद 30) के साथ पांचवें विकेट के लिए छह ओवर में 76 रन की अटूट साझेदारी भी की जिससे मुंबई की टीम अंतिम चार ओवर में 60 रन जुटाने में सफल रही.

इसके जवाब में रॉयल्स की टीम बुमराह (20 रन पर चार विकेट), जेम्स पेटिनसन (19 रन पर दो विकेट) और बोल्ट (26 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने जोस बटलर (70) के अर्धशतक के बावजूद 18.1 ओवर में 136 रन पर सिमट गई. राजस्थान रॉयल्स की पारी के दौरान कीरोन पोलार्ड ने बटलर जबकि स्थानापन्न खिलाड़ी अनुकूल रॉय ने महिपाल लोमरोर का शानदार कैच लपका.

टीम के आलराउंड प्रदर्शन को बताया जीत की वजह

रोहित ने जीत की हैट्रिक बनाने के बाद कहा, ‘‘हम अपनी ताकत के साथ खेलते हैं. हमारे पास स्तरीय टीम है. हमें प्रत्येक खिलाड़ी पर भरोसा है क्योंकि हमें पता है कि वे काफी प्रतिभावान हैं. हालात हमारे तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार थे. गेंद मूव कर रही थी और टीम में ऐसे खिलाड़ी होना अच्छा है जो ऐसे हालात का फायदा उठा सकते हैं. जब हम यहां आए थे तो हमें नहीं पता था कि हालात कैसे होंगे और तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी या नहीं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘टीम की फील्डिंग शानदार था. इस पर हमें गर्व है. यहां आने के बाद हमने क्षेत्ररक्षण पर कड़ी मेहनत की है. मुझे खुशी है कि हम शानदार कैच लपकने में सफल रहे.’’ सूर्य कुमार की तारीफ करते हुए रोहित ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि वह ऐसी पारी खेलने वाला है. मैंने आज मैच से पहले उससे बात की. वह पिछले कुछ मैचों में शानदार बल्लेबाजी कर रहा था. यह सब शॉट खेलने से जुड़ा है और आज उसने परफेक्ट शॉट खेले.’’

राजस्थान रॉयल्स ने की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने तीसरे ओवर में 12 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए. टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को मलाल है कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत करने में लगातार विफल हो रही है. स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जल्द विकेट गंवाने से मदद नहीं मिलती. पिछले तीन मैचों में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही है. जोस बटलर और जोफ्रा आर्चर के अलावा हमारे अन्य खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा.’’ स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स जल्द ही टीम की ओर से खेलेंगे जो अभी आइसोलेशन से गुजर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘स्टोक्स टीम से जुड़ने से अधिक दूर नहीं है. उम्मीद करता हूं कि उसके खेलने से पहले हम कुछ जीत दर्ज कर पाएंगे और लय हासिल कर पाएंगे. मुझे नहीं लगता कि हमें अधिक डरने की जरूरत है. हमें बस अपनी योजना को अमलीजामा पहनाना होगा और लंबे समय तक अच्छा क्रिकेट खेलना होगा.’’

मैन आफ द मैच चुने गए सूर्य कुमार को बल्लेबाजी करते हुए सिर में जोफ्रा आर्चर की गेंद लगी थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अब बेहतर महसूस कर रहा हूं. मुझे महसूस हुआ था कि इस मैच में मैं अच्छी पारी खेलूंगा. पिछले कुछ मैचों में मैं अपनी गलती से आउट हो रहा था. मुझे अपने ऊपर यकीन है और मैंने आज अंत तक बल्लेबाजी करने का प्रयास किया.’’

इसे भी पढ़ेंः MI vs RR: हार के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ बोले- हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली

MI vs RR: अनुकूल रॉय ने सुपरमैन की तरह डाइव लगाकर पकड़ा शानदार कैच, वायरल हो रहा है वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
Live: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, BJP को हराकर सीट पर कब्जा बरकरार
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Embed widget