एक्सप्लोरर

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

MS Dhoni on Playing IPL 2027: एमएस धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या नहीं. चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान धोनी ने खुद इस सवाल पर प्रतिक्रिया दी है.

IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं, वह खुद फैसला नहीं कर पाए हैं. धोनी का कहना है कि वो दिसंबर महीने से पहले अपने भविष्य पर अंतिम फैसला ले लेंगे. याद दिला दें कि पिंडली में चोट की वजह से CSK के पूर्व कप्तान पिछले सीजन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे. उसके बाद लगातार धोनी की आईपीएल से रिटायरमेंट की अटकलों ने भी जोर पकड़ा है.

एमएस धोनी हाल ही में बेंगलुरू पहुंचे, जहां वह एक हेल्थकेयर इवेंट में पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में उनसे आईपीएल में भविष्य के बारे में पूछा गया. धोनी ने कहा कि पहले उन्हें जांच करवानी होगी, फिर रिपोर्ट का इंतजार करना होगा, उसके बाद ही अगला सीजन खेलने पर अंतिम फैसला लिया जा सकेगा.

पहले जांच, रिपोर्ट और फिर फैसला

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार धोनी ने कहा, "मुझे पहले जांच करवानी होंगी, डॉक्टरों को मुझे रिपोर्ट देनी होगी और दिसंबर से पहले मुझे फैसला लेना होगा कि मैं एक और सीजन खेलने की स्थिति में हूं या नहीं."

अगले सीजन से पहले जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच चुना गया है. रिपोर्ट्स अनुसार जहीर खान की नियुक्ति में धोनी का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है. इसके अलावा धोनी चाहे बतौर खिलाड़ी अगला सीजन खेलें या ना, लेकिन ऑक्शन और अगले सीजन की रणनीतियों में भी वह बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं.

डॉक्टरों के ऊपर सबकुछ

एमएस धोनी ने कहा कि अब सबकुछ डॉक्टरों के ऊपर निर्भर है. उन्होंने कहा, "आपको (डॉक्टरों) सुनिश्चित करना होगा कि मेरे साथ सबकुछ ठीक हो और मेरे जैसी पुरानी गाड़ी सड़क पर ठीक से चले. इसलिए दबाव डॉक्टरों पर है."

बताते चलें कि 15 नवंबर तक सभी टीमों को आईपीएल 2027 के लिए अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. धोनी की फिटनेस रिपोर्ट पर CSK का मैनेजमेंट भी करीब से नजर बनाए रखेगा. चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन कह चुके हैं कि उन्होंने अगले सीजन खेलने का फैसला धोनी के हाथों में छोड़ हुआ है. उनका कहना था कि धोनी के अगले सीजन में खेलने की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें:

गजब हो गया! अफगानिस्तान के गेंदबाज ने वनडे मैच में फेंके 11 ओवर; बांग्लादेश ने की शिकायत

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
स्मृति मंधाना पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली, ये रहे WPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
WPL Auction Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देखें ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
कब, कहां और कैसे लाइव देखें WPL ऑक्शन? 146 खिलाड़ियों पर बरसेगा पैसा
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget