एक्सप्लोरर

विराट कोहली के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलियाई कोच, जानें क्यों बताया क्रिकेट की दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच 27 नवंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज की शुरुआत से पहले लैंगर ने विराट कोहली की जमकर सराहना की है.

इंडियन क्रिकेट टीम को इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. सीरीज की शुरुआत से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के मुरीद हो गए हैं. लैंगर ने ना सिर्फ विराट कोहली की जमकर सराहना की है बल्कि उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी बताया है. लैंगर ने कहा है कि उन्होंने अभी तक जितने भी खिलाड़ी देखे हैं उनमें से कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं.

विराट कोहली हालांकि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर आखिरी तीन टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. विराट कोहली के नहीं खेलने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ी राहत मिली है. लैंगर ने भी माना है कि विराट कोहली के नहीं होने का फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिलेगा.

लैंगर ने कहा, "मैंने अपने जीवन में जितने खिलाड़ी देखें हैं उनमें से कोहली सर्वश्रेष्ठ हैं, कई कारणों से. सिर्फ बल्लेबाजी नहीं वह जिस तरह की ऊर्जा के साथ और जुनून के साथ खेलते हैं, मैदान पर उतरते हैं उस कारण भी."

कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी और इस समय कोहली अपनी पत्नी के साथ ही रहना चाहते हैं इसलिए वह एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौटेंगे. वह वनडे और टी-20 खेलेंगे.

लैंगर ने कहा, "वह हमारी ही तरह इंसान हैं. अगर मैं अपने किसी खिलाड़ी को कोई सलाह देना चाहूंगा तो यही दूंगा कि कभी अपने बच्चे के जन्म के मौके पर अनुपस्थित नहीं रहें क्योंकि यह बेहद खूबसूरत चीज है."

पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "जाहिर सी बात है कि उनकी गैरमौजूदगी का असर पड़ेगा, लेकिन हम इस बात को भी जानते हैं कि भारत ने हमें पिछली बार (2018-19) में हराया था. वह बेहद शानदार टीम है. हम उनको हल्के में नहीं ले सकते, कोहली के साथ भी और उनके बिना भी."

IPL के बाद रोहित शर्मा ने BCCI को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही है यह बड़ी बात

राहुल द्रविड़ ने IPL के विस्तार को लेकर दिया ये बड़ा बयान, बोले- देश में प्रतिभा की कमी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget