एक्सप्लोरर

राहुल द्रविड़ ने IPL के विस्तार को लेकर दिया ये बड़ा बयान, बोले- देश में प्रतिभा की कमी नहीं

द्रविड़ ने राजस्थान के मालिक मनोज बडाले और क्रिकेटर के बाद प्रसारणकर्ता बने साइमन ह्यूज की किताब 'ए न्यू इनिंग' के वर्चुअल लांच के मौके पर यह बात कही.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में नई टीम शामिल करने की खबरें लगातार तैर रही हैं. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि लीग विस्तार के लिए पूरी तरह से तैयार है. द्रविड़ आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और वह राजस्थान के अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स (जो अब दिल्ली कैपिटल्स है) के मेंटॉर भी रह चुके हैं. द्रविड़ ने राजस्थान के मालिक मनोज बडाले और क्रिकेटर के बाद प्रसारणकर्ता बने साइमन ह्यूज की किताब 'ए न्यू इनिंग' के वर्चुअल लांच के मौके पर यह बात कही.

इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक द्रविड़ ने कहा, "क्रिकेट प्रतिभा के नजरिए से, हम विस्तार के लिए तैयार हैं. भारत में कई बेहतरीन युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो बडे मंच पर मौके का इंतजार कर रहे हैं. हमने यह इस साल देखा है. अगर हम मौका देते हैं तो कई सारे नए चेहरे आ सकते हैं." द्रविड़ आईपीएल-13 में युवा प्रतिभाओं के प्रदर्शन से काफी ज्यादा प्रभावित दिखे.

द्रविड़ ने कहा, "कई बेहतरीन युवा खिलाड़ियों को अंतिम-11 में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है. हमने आईपीएल में कुछ युवा भारतीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी देखे. अंडर-19 टीम के साथ रहने के बाद यह देखना सुकून देता है कि वहां से कई सारे युवा खिलाड़ी अपने आप को स्थापित कर रहे हैं सिर्फ अपने राज्य की टीमों के लिए नहीं बल्कि आईपीएल में भी."

आईपीएल के प्लान के मुताबिक 2008 में लीग की शुरुआत के कुछ संस्करणों बाद लीग की टीमों की संख्या 10 की जानी थी. 2011 में टीमों की संख्या आठ से 10 हुई लेकिन इसके बाद 2012, 2013 में नौ टीमें खेलीं और फिर 2014 से अभी तक आठ टीमें ही खेलती आ रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
Live Score: IND vs SL पहले टेस्ट के आखिरी दिन का खेल शुरू, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
LIVE: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 372 रनों का लक्ष्य, इतने रन कभी नहीं हुए चेज
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget