एक्सप्लोरर

शतक लगाने वाले 8वें अनकैप्ड, धोनी की CSK के खिलाफ सबसे तेज IPL सेंचुरी; Priyansh Arya ने बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड

Priyansh Arya Records: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स के युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य ने मात्र 39 गेंदों में शतक लगाया. उन्होंने यह सेंचुरी लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

Priyansh Arya Fastest Century: प्रियांश आर्य ने अपने डेब्यू IPL सीजन में ही रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 42 गेंदों में 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल इतिहास रच दिया है. उन्होंने अपनी तूफानी पारी के दौरान 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए. प्रियांश IPL 2025 में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं, उनसे पहले SRH के लिए ईशान किशन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली थी. दरअसल प्रियांश आर्य ने CSK के खिलाफ मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं, यहां आप उन्हीं पांचों रिकॉर्ड्स के बारे में जान सकते हैं.

भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज IPL शतक - प्रियांश आर्य ने 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है, जिससे उन्होंने किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक बना डाला है. भारतीयों की सूची में सबसे आगे युसुफ पठान हैं, जिन्होंने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 37 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी.

अनकैप्ड प्लेयर द्वारा सबसे तेज IPL शतक - प्रियांश आर्य इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले अनकैप्ड प्लेयर बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड रजत पाटीदार के नाम था, जिन्होंने 2022 में 49 गेंदों में शतक पूरा किया था जबकि प्रियांश ने 39 बॉल में ही यह कारनामा कर दिखाया है. वो आईपीएल में शतक लगाने वाले कुल 8वें अनकैप्ड प्लेयर बने हैं.

पंजाब किंग्स के लिए दूसरा सबसे तेज शतक - 24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया है. अभी तक पंजाब के लिए सबसे तेज IPL सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 2013 में 38 बॉल में शतक पूरा कर लिया था.

IPL का पांचवां सबसे तेज शतक - पंजाब किंग्स के इस युवा खिलाड़ी ने IPL इतिहास का पांचवां सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. सबसे तेज शतक क्रिस गेल ने लगाया था, जिन्होंने 30 गेंद में सेंचुरी पूरी कर ली थी. उसके बाद युसुफ पठान (37 बॉल), डेविड मिलर (38 बॉल), ट्रेविस हेड (39) बॉल और अब प्रियांश आर्य ने भी 39 गेंद में शतक ठोक इस सूची में ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली है.

CSK के खिलाफ सबसे तेज IPL शतक - प्रियांश आर्य ने 17 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. अभी तक आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम था, जिन्होंने 2008 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चेन्नई के खिलाफ 45 गेंद में शतक लगाया था. अब प्रियांश ने उनसे 6 गेंद कम लेते हुए CSK के खिलाफ सेंचुरी पूरी की है.

IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज - प्रियांश आर्य ने CSK के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगा दिया था. वो आईपीएल इतिहास में किसी मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले नमन ओझा (2009), विराट कोहली (2019), फिल साल्ट (2024) और अब प्रियांश ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बने हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 Orange Cap: पहले मिचेल मार्श ने छीनी ऑरेंज कैप, फिर निकोलस पूरन का जवाबी हमला; एक सेकंड क लिए भी नहीं दी पहनने

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget