एक्सप्लोरर

IPL 2025 Orange Cap: पहले मिचेल मार्श ने छीनी ऑरेंज कैप, फिर निकोलस पूरन का जवाबी हमला

IPL 2025 Orange Cap: आईपीएल 2025 की ऑरेंज कैप की दौड़ में LSG के 2 खिलाड़ी राज कर रहे हैं. KKR के खिलाफ मैच में एक खिलाड़ी आगे निकला, लेकिन उसे एक सेकंड के लिए भी ऑरेंज कैप नसीब नहीं हुई.

IPL 2025 Orange Cap Table: IPL 2025 में ऑरेंज कैप की दौड़ दिलचस्प बनने लगी है. फिलहाल लखनऊ सुपर जायंट्स के 2 धाकड़ खिलाड़ियों के बीच ऑरेंज कैप को जीतने की जंग छिड़ी है. दरअसल मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs LSG) का मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ ने 4 रनों से जीत प्राप्त की. इस मैच में लखनऊ के लिए निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारियां खेली, यही दोनों बल्लेबाज फिलहाल ऑरेंज कैप की टेबल (IPL 2025 Points Table) में पहले 2 स्थानों पर विराजमान हैं.

एक सेकंड के लिए नहीं पहनने दी ऑरेंज कैप

कोलकाता-लखनऊ मैच खेले जाने से पूर्व निकोलस पूरन 201 रन बनाकर ऑरेंज कैप की टेबल में टॉप पर विराजमान थे. वहीं मिचेल मार्श उस समय 184 रनों के साथ चौथे स्थान पर विराजमान थे. चूंकि कोलकाता के खिलाफ मैच में मार्श पहले बैटिंग करने आए तो 18 रन बनाते ही ऑरेंज कैप उन्होंने अपने नाम कर ली थी. पूरन LSG की पारी के 11वें ओवर में बैटिंग करने आए और तब तक मार्श 48 रन बनाकर ऑरेंज कैप की दौड़ में निकोलस पूरन से काफी आगे निकल चुके थे.

मिचेल मार्श ने KKR के खिलाफ मैच में 81 रन बनाए, जिससे आईपीएल 2025 सीजन में उनके कुल रन 265 हो गए हैं. बल्लेबाजी के दौरान मार्श चाहे सबसे आगे निकल गए हों, लेकिन उन्हें एक सेकंड के लिए भी ऑरेंज कैप पहनने का अवसर नहीं मिला. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरन ने कोलकाता के खिलाफ मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेली, जिससे वो ऑरेंज कैप की दौड़ में मार्श से 23 रन आगे निकल गए हैं. पूरन ने अब तक 5 मैचों में 288 रन बना लिए हैं.

ऑरेंज कैप की रेस

IPL 2025 की ऑरेंज कैप की दौड़ में निकोलस पूरन पहले और मिचेल मार्श दूसरे स्थान पर विराजमान हैं. सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जिनके नाम अभी 199 रन हैं. 191 और 184 रन बना चुके क्रमशः साई सुदर्शन और अजिंक्य रहाणे अभी चौथे और पांचवें नंबर पर मौजूद हैं.

  1. निकोलस पूरन (LSG) - 288 रन
  2. मिचेल मार्श (LSG) - 265 रन
  3. सूर्यकुमार यादव (MI) - 199 रन
  4. साई सुदर्शन (GT) - 191 रन
  5. अजिंक्य रहाणे (KKR) - 184 रन

यह भी पढ़ें:

विराट-रोहित नहीं, ICC का स्पेशल अवॉर्ड जीतने की रेस में श्रेयस अय्यर शामिल, इन 2 सूरमाओं से है टक्कर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget