एक्सप्लोरर

IPL 2021: ऋषभ पंत से बेहद प्रभावित हैं BCCI अध्यक्ष गांगुली, बताया- मैच विजेता खिलाड़ी

गांगुली को पहली बार भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के 1992 के दौरे के लिए चुना गया था लेकिन तब उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे.

नई दिल्ली: क्रिकेटर ऋषभ पंत के खेल से प्रभावित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज एक मैच विजेता खिलाड़ी है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देखना पसंद है.

गांगुली ने ऑनलाइन ‘ट्यूटोरियल ऐप क्लासप्लस’ के जरिए आयोजित एक सत्र के दौरान कहा, '(देश में) कुछ शानदार खिलाड़ी हैं और बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मुझे लगता है कि यह नहीं बताना चाहिए कि मेरा पसंदीदा खिलाड़ी कौन है. मेरे लिए सभी पसंदीदा हैं लेकिन मैं कोहली के खेल का लुत्फ उठाता हूं, मैं रोहित शर्मा के खेल का आनंद लेता हूं.'

उन्होंने कहा, 'मैं ऋषभ पंत से प्रभावित हूं क्योंकि मुझे लगता है कि वह एक पूर्ण मैच विजेता हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी शानदार हैं. मुझे शार्दुल ठाकुर बहुत पसंद हैं क्योंकि उसमें हिम्मत और जूझारूपन है.'

अपार प्रतिभा

गांगुली ने कहा, 'भारत में क्रिकेट में अपार प्रतिभा है. जब (सुनील) गावस्कर थे, तो लोग सोचते थे कि उनके बाद क्या होगा, तब सचिन (तेंदुलकर), (राहुल) द्रविड़, अनिल कुंबले आए थे. जब तेंदुलकर, द्रविड़ ने खेल को अलविदा कहा तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों ने टीम को संभाला.'

गांगुली को पहली बार भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया के 1992 के दौरे के लिए चुना गया था लेकिन तब उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के उस दौरे को याद करते हुए कहा कि वहां का अनुभव और उसके बाद की कड़ी मेहनत ने उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनाया.

उन्होंने कहा, 'मैं खुद के लिए 1992 की श्रृंखला को असफल मानता हूं. सच कहूं तो मुझे खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले और मैं ऑस्ट्रेलिया के दौरे से वापस आया, लेकिन मैं युवा था. उस (श्रृंखला) ने वास्तव में मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की.'

मानसिक रूप से मजबूत

उन्होंने कहा, 'मैं मानसिक रूप से मजबूत होकर वापस आया. मैं उस समय उतना फिट नहीं था, मैं समझ गया था कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्या है. मैंने न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी दबाव को संभालने के लिए तीन-चार साल के लिए खुद को प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया.'

इस पूर्व दिग्गज ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया दौरे की 1992 की श्रृंखला ने वास्तव में मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनने में मदद की. जब मैं 1996 में इंग्लैंड गया, तो मैं बहुत मजबूत था. मुझे पता था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रन बनाने के लिए क्या करना होता है.'

सीने में दर्द की शिकायत के बाद जनवरी में कोलकाता के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी के दो दौर से गुजरने वाले गांगुली ने कहा कि वह अब स्वस्थ हैं. उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल फिट और स्वस्थ हूं और काम पर वापस लौट आया हूं. मैं पहले जो काम करता था अब फिर से वह सब कर रहा हूं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget