एक्सप्लोरर

IPL 2020 RR vs CSK: राजस्थान ने CSK को दिया 217 रनों का लक्ष्य, आखिरी ओवर में दो गेंदो में बने 27 रन

आईपीएल 2020 के चौथे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 216 रन बनाए हैं.

IPL 2020 RR vs CSK: शारजांह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2020 का चौथा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान ने पहले खेलते हुए स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 216 रन बनाए हैं. राजस्थान ने आखिरी ओवर में सिर्फ दो गेंदो में 27 रन बना डाले.

संजू सैमसन ने जड़ी आईपीएल 2020 की सबसे तेज़ फिफ्टी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. डेब्यू मैन यशसवी जयसवाल सिर्फ छह रन बनाकर पलेवियन लौट गए. यशसवी को दीपक चहर ने आउट किया. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए संजू सैमसन ने पहली ही गेंद से चेन्नई के गेंदबाज़ों पर हल्ला बोल दिया. सैमसन ने सिर्फ 19 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा किया. दूसरी तरफ अपने क्रिकेटिंग करियर में पहली बार ओपनिंग करने वाले स्टीव स्मिथ ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

सैमसन ने जहां 32 गेंदो में एक चौके और 9 छक्कों की बदौलत 74 रन बनाए, वहीं स्मिथ ने 47 गेंदो में चार चौको और चार छक्कों की बदौलत 69 रनों की पारी खेली. हालांकि, इसके बाद रॉबिन उथप्पा 05 और डेविड मिलर शून्य पर पवेलियन लौट गए.

जोफ्रा आर्चर ने दो गेंदो में 27 रन

दरअसल, 19 ओवर में राजस्थान का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 186 रन था. इसके बाद चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी आखिरी ओवर में गेंद लुंगी नगिदी को सौंपी. नगिदी के सामने आर्चर ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा. इसके बाद अगली गेंद पर भी आर्चर ने छक्का लगा दिया. इसके बाद नगिदी ने अगली गेंद नो बॉल फेंकी, आर्चर ने इसपर भी छक्का जड़ दिया. इस तरह इस गेंद पर सात रन मिले. इसके बाद नगिदी ने अगली भी गेंद भी नो बॉल फेंकी, जिसपर आर्चर ने दोबारा छक्का लगा दिया. इस तरह इस गेंद पर भी सात रन मिले. इसके बाद नगिदी ने वाइड गेंद डाली. इस तरह आर्चर ने सिर्फ दो गेंदो में 27 रन बना डाले.

आर्चर ने सिर्फ 8 गेंदो में 27* रनों की तूफानी पारी खेली. उनके साथ टॉम कर्रन 10 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले संजू सैमसन ने 74 और स्टीव स्मिथ ने 69 रनों की पारियां खेली. इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सपर किंग्स को 217 रनों का लक्ष्य दिया.

चेन्नई के लिए ऑलराउंडर सैम कर्रन ने चार ओवर में 33 रन देकर सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. सैम ने स्टीव स्मिथ, रियान पराग और राहुल तेवतिया को अपना शिकार बनाया. सैम के अलावा दीपक चहर और पीयुष चावला ने एक-एक विकेट हासिल किया. हालांकि, चालवा काफी महंगे साबित हुए, उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में 55 रन लुटा दिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
स्पेन ने जीता 2026 फीफा वर्ल्ड कप तो टीम को लगेगा बड़ा झटका, 27 साल का खिलाड़ी लेगा संन्यास
स्पेन ने जीता 2026 फीफा वर्ल्ड कप तो टीम को लगेगा बड़ा झटका, 27 साल का खिलाड़ी लेगा संन्यास

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget