एक्सप्लोरर

RR vs KXIP: पंजाब के खिलाफ मैच में जोस बटलर की वापसी तय, इस खिलाड़ियों को करेंगे रिप्लेस

आईपीएल 2020 का 9वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आज शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में जोस बटलर का खेलना तय माना जा रहा है.

RR vs KXIP: इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोस बटलर आज आईपीएल 2020 का अपना पहला मैच खेलेंगे. बटलर क्वारंटीन नियम के कारण चेन्नई के खिलाफ राजस्थान के पहले मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे. लेकिन आज किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उनकी वापसी तय है. बटलर भी आईपीएल 2020 के अपने पहले मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं.

बटलर अगर आज पंजाब के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो डेविड मिलर को बेंच पर बैठना पड़ेगा. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब के खिलाफ इस मैच में जोस बटलर अंतिम ग्यारह का हिस्सा होंगे. ऐसे में बटलर टीम में मिलर की जगह लेंगे. बटलर की वापसी के बाद स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर और टॉम कर्रन टीम के अन्य विदेशी खिलाड़ी होंगे.

पंजाब के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले आज बटलर ने कहा, 'मैं अपना पहला मैच खेलने को लेकर उत्साहित हूं. टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करना बेहद शानदार रहा. टीम काफी पॉजिटिव है, इसलिए मैं मैदान में उतरने के लिए उत्सुक हूं.'

शारजांह के मैदान पर नेट सत्र के बाद बटलर ने कहा कि पहले मैच में जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. अभ्यास शानदार रहा और हम एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठा रहे हैं. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक बहुत प्रतिस्पर्धी मैच की उम्मीद है.

इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने आगे कहा कि केएल राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ असाधारण पारी खेली थी. हर बार की तरह इस बार भी उनका विकेट काफी अहम होगा. मुझे लगता है कि छोटे मैदान और ओस के कारण कल हम बड़े स्कोर वाला एक और मैच देखेंगे.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीज़न में अभी तक एक मैच खेला है, जिसमें उसने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था. राजस्थान के लिए इस मैच में स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन ने अर्धशतक लगाए थे. वहीं किंग्स इलेवन पंजाब ने इस सीज़न में दो मैच खेले हैं. इनमें एक मैच में उसे जीत और एक मैच में हार मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 4th T20I Live Score: हार की कगार पर टीम इंडिया, 121 पर गिरा 8वां विकेट; तिलक-प्रिंस क्रीज पर
Live: हार की कगार पर टीम इंडिया, 121 पर गिरा 8वां विकेट; तिलक-प्रिंस क्रीज पर
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज; 10 साल का दोहराया इतिहास
1 ओवर में लुटाए 32, नितीश रेड्डी के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के
अफरीदी ने क्रुणाल पांड्या का पीट-पीटकर भूत बना दिया, एक ओवर में जड़े लगातार 5 छक्के

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget