एक्सप्लोरर

DD vs KXIP: फॉर्म में वापस लौटी किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स को मिलेगी कड़ी टक्कर

पिछले दो मैच जीतकर किंग्स इलेवन पंजाब के हौसले बुलंद हैं. आज दुबई क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होगा.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में जीत से किंग्स इलेवन पंजाब का मनोबल बढ़ा है. हालांकि आज पंजाब के लिए राह आसान नहीं होगी क्योंकि उसे अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ना है. आईपीएल 2020 की शुरुआत में दो बेहद करीबी मैच गंवाने के बाद किंग्स इलेवन की टीम पिछले दो मैचों में नतीजे हासिल करने में कामयाब रही है.

ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म चिंता का विषय

डेथ ओवरों की गेंदबाजी, ग्लेन मैक्सवेल की खराब फॉर्म और कमजोर मध्यक्रम टीम की चिंता का विषय है जिसे प्ले आफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे पांचों मैच जीतने होंगे. टूर्नामेंट के शीर्ष दो स्कोरर सलामी बल्लेबाजों राहुल (525) और मयंक अग्रवाल (393) की मौजूदगी के बावजूद टीम को जीत हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है. क्रिस गेल की सफल वापसी से हालांकि सलामी बल्लेबाजों के ऊपर से दबाव कम हुआ है विशेषकर राहुल अब अधिक खुलकर खेल सकते हैं.

निकोलस पूरन दिखा चुके हैं कि वह क्या करने में सक्षम है लेकिन उन्होंने अब तक टीम को जीत दिलाने वाली पारी नहीं खेली है. बल्लेबाज के रूप में मैक्सवेल पर दबाव बढ़ रहा है लेकिन वह उपयोगी स्पिनर साबित हो रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हालांकि टीम के मैक्सवेल के साथ ही बरकरार रहने की उम्मीद है.

अंकतालिका पर टॉप पर दिल्ली की टीम

दिल्ली की टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक सबसे सफल टीम रही है और शनिवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ करीबी मैच में जीत से उसका मनोबल बढ़ा होगा. पृथ्वी साव कुछ मैचों में खाता खोलने में नाकाम रहने के बाद बड़ी पारी खेलने को बेताब होंगे जबकि शिखर धवन फॉर्म में वापसी कर चुके हैं. दिल्ली की टीम नौ मैचों में सात में जीत दर्ज करने में सफल रही है. अक्षर पटेल ने गेंद के अलावा बल्ले से भी अपनी उपयोगिता साबित की है. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने रविंद्र जडेजा के मैच के अंतिम ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली को जीत दिलाई.

पंत नहीं खेलेंगे आज का मैच

उम्दा गेंदबाजी क्रम के साथ दिल्ली की टीम ने दिखाया है कि वे कम स्कोर का बचाव करने में भी सक्षम हैं. चोटिल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में खेल रहे अजिंक्य रहाणे के पास प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक समय नहीं बचा है. पंत इस मैच में भी नहीं खेलेंगे. दोनों टीमों के बीच पिछला मैच सुपर ओवर में खिंचा था और दिल्ली से अधिक पंजाब की टीम उम्मीद कर रही होगी कि दोबारा ऐसा नहीं होगा.

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित टीम

मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (कप्तान), क्रिस गेल, निकोलस पूरन, जेम्स नीशम, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी साव, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), , अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, एनरिच नोर्टजे और कैगिसो रबाडा.

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने अमित मिश्रा की जगह आजमगढ़ के इस गेंदबाज को किया शामिल

IPL 2020: हार के साथ Points Table में अंतिम पायदान पर पहुंची CSK, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
LIVE: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश, कवर्स से ढका मैदान; पढ़ें क्या है ताजा अपडेट
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?
2027 वनडे वर्ल्ड कप का महात्मा गांधी से क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, पान मसाला से जुड़ा है मामला
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget