एक्सप्लोरर

TOSS INDvsSL: श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी, भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर का डेब्यू

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है जहां पर हारने पर टीम इंडिया सीरीज़ गंवा देगी.

नई दिल्ली/मोहाली: भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है जहां पर हारने पर टीम इंडिया सीरीज़ गंवा देगी. श्रीलंकाई टीम 3 मैचों की इस सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने आज के मुकाबले के लिए टीम में अहम बदलाव किया है. रोहित शर्मा ने आज युवा ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर को डेब्यू करने का मौका दिया है. वाशिंगटन सुंदर को चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की जगह टीम में जगह मिली है. जबकि श्रीलंकाई टीम इस मुकाबले में अपने पिछले मैच की टीम के साथ ही मैदान पर उतर रही है. आपको बता दें कि सुंदर कुछ समय पहले यो-यो टेस्ट में विफल रहे थे जिसे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने की अहम कसौटी माना जाता है लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत की और चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम में शामिल किया. 15 सदस्यीय टीम में चुने जाने के बाद सुंदर ने कहा,‘‘किसी भी क्रिकेटर के लिए भारत की ओर से खेलना सर्वोच्च सपना होता है. एक 18 वर्षीय खिलाड़ी के रूप में मुझे भारत के लिए खेलना का मौका मिला और यह बेहतरीन अहसास है. मुझे अपने तैयारी पर काफी विश्वास है और इसका फायदा मिला.’’ वाशिंगटन सुंदर ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. धर्मशाला में खेले गए पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से श्रीलंकाई आक्रमण के सामने नतमस्तक हो गए थे. 29 रनों पर ही मेजबान टीम ने सात विकेट खो दिए थे. उसका 50 का आंकड़ा भी छू पाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी ने 65 रनों की पारी खेल भारत को बेहद शर्मनाक स्थिति में जाने से बचाया था और 100 का आंकड़ा पार कराया था. मोहाली की वातावरण धर्मशाला की तरह बेशक ठंडा न हो, लेकिन इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. ऐसे में इस मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज एक फिर इस विकेट पर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को इस मैच में एहतियात बरतने और पिछले मैच में की गई गलतियों से सीखने की जरूरत है. उसके सभी बल्लेबाजों को एक बार फिर अपना वही दम दिखाना होगा जो उन्होंने न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाया था. पिछले मैच में पदार्पण करने वाले श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या जैसे युवा बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा था तो कप्तान रोहित, शिखर धवन और अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी विफल रहे थे. गेंदबाजी विभाग में भारत को हालांकि अपना कमाल दिखाने का पिछले मैच में ज्यादा मौका नहीं मिला था, लेकिन जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और पांड्या ने एक-एक विकेट जरूर लिए थे. वहीं युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था. टीम: भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और वाशिंगटन सुंदर. श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, धनंजय डी सिल्वा, सचिथा पाथिराना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Live: तूफानी बैटिंग करने वाले संजू सैमसन 56 बनाकर आउट, भारत का पहला विकेट गिरा
Live: तूफानी बैटिंग करने वाले संजू सैमसन 56 बनाकर आउट, भारत का पहला विकेट गिरा
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की बंपर पिटाई, चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने ठोके 247 रन
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश
भारत के किस क्रिकेटर का है सबसे महंगा घर? कीमत उड़ा देगी होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget