एक्सप्लोरर

INDvsAUS: पिछले 10 सालों से बेंगलुरू में अविजित है टीम इंडिया

INDvsAUS: पिछले 10 सालों से बेंगलुरू में अविजित है टीम इंडिया

नई दिल्ली/बेंगलुरू: पुणे में 333 रनों से हार के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ की खराब शुरूआत करने के बाद टीम इंडिया की उम्मीदें अब बेंगलुरू में वापसी पर हैं. कप्तान विराट कोहली ने भी आज वादा किया है कि उनकी टीम उस तरह(पुणे टेस्ट) का बुरा प्रदर्शन और इच्छाशक्ति की कमी फिर से कभी नहीं दिखाएगी जिसके कारण उसे पुणे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती टेस्ट मैच में शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का दूसरा टेस्ट बेंगलुरू में खेला जाना है और बेंगलुरू का एम चिन्नस्वामी स्टेडियम भी इस बात की गवाही देता है कि भारतीय टीम इस मैदान पर शेर ये सवाशेर बन जाती है.

जी हां, बेंगलुरू का मैदान टीम इंडिया के लिए अकसर लकी साबित हुआ है और पिछले 10 सालों में तो टीम इंडिया ने इस मैदान पर एक भी मैच नहीं गंवाया. साल 2007 से लेकर अब तक भारतीय टीम ने इस मैदान पर 5 मुकाबले खेले हैं जिसमें उसे एक बार भी हार नहीं मिली. टीम इंडिया ने इस मैदान पर साल 2007 से 2 मुकाबले जीते हैं जबकि 3 मैच वो ड्रॉ करने में सफल रहा है.

इस आंकड़े में सबसे अहम और दिलचस्प बात ये है कि आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के साथ इस मैदान पर खेले गए मुकाबले में भी टीम इंडिया ने वो मैच 7 विकेटों से जीत लिया था.

आखिरी पांच मुकाबलों में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया समेत न्यूज़ीलैंड को हराया है जबकि साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के साथ भारत ने ड्रॉ मुकाबले खेले हैं.

पिछले 10 सालों के अलावा भी अगर इस मैदान पर खेले गए भारत के 21 टेस्ट मुकाबलों का ज़िक्र किया जाए तो भी टीम इंडिया के लिए ये मैदान लकी साबिक हुआ है और उसने कुल मैचों में से 6 मैच जीते हैं जबकि इतने ही मैचों में भारत को हार मिली है जबकि 9 मुकाबले ड्रॉ खेले गए हैं. आखिरी बार टीम इंडिया को इस मैदान पर पाकिस्तान के हाथों साल 2005 में हारना पड़ा था तब से भारतीय टीम यहां अविजित है.

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टेस्ट में एक बार फिर से वापसी कर सकती है जिसके लिए बेंगलुरू का क्रिकेट मैदान पर भारत के पास सबसे अच्छा मौका है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget