एक्सप्लोरर

WBO एशिया पेसीफिक खिताब जीतने के बाद बोले विजेंदर, सीमा पर शांति के बदले चीन को लौटा दूंगा टाइटल

बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर की पेशेवर कैरियर में यह लगातार नौवी जीत थी. विजेंदर ने अपने कद और अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करके विरोधी को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया.

मुंबई: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने चीन के जुल्फिकार माइमाइतियाली को करीबी मुकाबले में हराकर WBO एशिया पेसीफिक सुपर मिडिलवेट खिताब जीत लिया. विजेंदर के प्रशंसकों के लिये यह दोहरी खुशी का पल था क्योंकि उन्होंने WBO ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी जीता.

टाइटल वापस लौटा दूंगा लेकिन चीन सीमा पर शांति बनाए रखे: विजेंदर

विजेंदर ने खिताब तो जीता ही साथ ही करोड़ों देशवासियों का दिल भी जीत लिया. जीत के बाद विजेंदर ने चीनी खिलाड़ी को खिताबी बेल्ट लौटाने का प्रस्ताव दिया. खिताब लौटाने की बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं दोनों देशों के बीच तनाव को कम कर शांति का संदेश देना चाहता हूं. खिताब लौटाने के पीछे मेरा मकसद शांति का संदेश देना है.' विजेंदर ने कहा कि मैं अपनी टाइटल वापस लौटा दूंगा लेकिन चीन सीमा पर शांति बनाए रखे.

डोकलाम में सड़क बनाने को लेकर भारत-चीन में तनाव

गौरतलब है कि चीन के साथ विवाद की शुरूआत तब हुई जब उसने भूटान के डोकलाम में सड़क बनाने की कोशिश की और भारत ने उसे रोक दिया. डोकलाम वो इलाका है जहां भारत-चीन-और भूटान की सीमाएं मिलती हैं. भारत का कहना है कि तीनों देशों के बीच सहमति के बिना चीन यहां कुछ नहीं कर सकता. फिलहाल भारत के सैनिक डोकलाम में मौजूद हैं और चीन इस बात पर अड़ा है कि भारत अपने सैनिकों को वहां से हटाए. ऐसे समय में विजेंदर के इस कदम की सोशल मीडिया पर सराहना की जा रही है.

विरोधी को नहीं दिया दबाव बनाने का मौका

बता दें कि बीजिंग ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता विजेंदर की पेशेवर कैरियर में यह लगातार नौवी जीत थी. विजेंदर ने अपने कद और अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करके विरोधी को दबाव बनाने का कोई मौका नहीं दिया. चीनी मुक्केबाज को रक्षात्मक रणनीति अपनानी पड़ी. उसने विजेंदर को पांच बार नीचे पंच लगाने की कोशिश की और रैफरी ने उन्हें चेतावनी भी दी.

यह भी पढ़ें: SLvsIND: पहली पारी में लंका के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेज, अश्विन ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हुए नुवान प्रदीप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11
स्पेन ने जीता 2026 फीफा वर्ल्ड कप तो टीम को लगेगा बड़ा झटका, 27 साल का खिलाड़ी लेगा संन्यास
स्पेन ने जीता 2026 फीफा वर्ल्ड कप तो टीम को लगेगा बड़ा झटका, 27 साल का खिलाड़ी लेगा संन्यास

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget