एक्सप्लोरर

India Vs West Indies T20: वेस्टइंडीज ने भारत को दूसरे टी-20 में 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

India vs West Indies 2nd T20: वेस्टडंडीज ने लेंडल सिमंस के नाबाद 67 रन की बदौलत दो विकेट पर 173 रन बनाकर जीत हासिल की. भारतीय टीम सात विकेट पर 170 रन बनाये थी.

तिरुवनंतपुरम: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को आठ विकेट से हरा दिया. भारत ने सात विकेट पर 170 रन बनाये थे. इसके जवाब में वेस्टडंडीज ने सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के नाबाद 67 रन की बदौलत 18.3 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाकर जीत हासिल की. वेस्टइंडीज ने इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है.

सिमंस जब छह रन पर थे तब वाशिंगटन सुंदर ने उनका हवा में लहराता हुआ आसान कैच छोड़ा था जिसका भारत ने खामियाजा भुगता. सिमंस ने चार चौके और चार छक्के जड़े. उन्होंने इविन लुईस (35 गेंदों पर 40) के साथ पहले विकेट के लिये 73 रन जोड़े और चार मैच कर प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी करने वाले निकोलस पूरण (18 गेंदों पर नाबाद 38) के साथ भी तीसरे विकेट के लिये 29 गेंदों पर 61 रन की अटूट साझेदारी की जिससे वेस्टहइंडीज ने 18.3 ओवर में दो विकेट पर 173 रन बनाकर जीत दर्ज की.

इससे पहले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे शिवम दुबे ने मौके का पूरा फायदा उठाया और 30 गेंदों 54 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं लेकिन भारत के अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाये. दूसरा सर्वोच्च स्कोर ऋषभ पंत (22 गेंदों पर नाबाद 33) का रहा.

इसके अलावा भारत अंतिम चार ओवर में 26 रन ही जुटा पाया और आखिर में सात विकेट पर 170 रन तक ही पहुंच सका. वेस्टइंडीज की तरफ से हेडन वाल्श (28 रन देकर दो) और केसरिक विलियम्स (30 रन देकर दो) सबसे सफल गेंदबाज रहे.

भारत ने हैदराबाद में खेला गया पहला मैच छह विकेट से जीता था. इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मैच 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में 41 रन बनाये. लेकिन इस बीच भारतीयों का क्षेत्ररक्षण भी खराब रहा. भुवेनश्वर कुमार के पारी के पांचवें ओवर में पहले वाशिंगटन सुंदर ने लेंडल सिमंस का आसान कैच टपकाया जबकि एक गेंद बाद पंत ने लुईस को जीवनदान दिया.

लुईस ने इसका फायदा उठाकर सुंदर के अगले ओवर में दो गगनदायी छक्के जड़े और फिर युजवेंद्र चहल का स्वागत भी छक्के से किया. सिमंस ने भी सुंदर और चहल पर छक्के लगाये. इस बीच सुंदर की सलाह पर कप्तान विराट कोहली ने ‘रिव्यू’ गंवाया लेकिन आखिर में उन्होंने ही लुईस को स्टंप आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलायी. लुईस ने तीन चौके और इतने ही छक्के लगाये.

नये बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर (14 गेंदों पर 23) ने रविंद्र जडेजा पर लगातार दो छक्के जड़ने के बाद तीसरी गेंद भी छह रन के लिये भेज दी थी लेकिन कोहली ने उसे बेहद खूबसूरती से कैच में बदल दिया. चहल के अगले ओवर में हालांकि पूरण और सिमंस ने छक्के लगाकर फिर से वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी कर दिया. सिमंस ने इस छक्के से 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक भी पूरा किया. पूरण ने चाहर पर विजयी चौका लगाया. उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल है.

इससे पहले भारत ने पहले टास गंवाया और फिर आठ ओवर के अंदर दोनों सलामी बल्लेबाज. हैदराबाद में पहले मैच में भारत की छह विकेट से जीत में अर्धशतक जड़ने वाले केएल राहुल (11 गेंद पर 11) फिर से निरंतरता बनाये रखने में नाकाम रहे और आसान कैच देकर पवेलियन लौटे जबकि रोहित शर्मा (18 गेंदों पर 15) लगातार दूसरे मैच में नहीं चल पाये. विकेट धीमा था जिसे पर वह सहज होकर नहीं खेल पाये और जैसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गये.

दुबे ने ‘पिंच हिटर’ की अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय किया. उन्होंने होल्डर छक्का और चौका लगाया और फिर कीरोन पोलार्ड के एक ओवर में तीन छक्के जड़े. मुंबई के इस आलराउंडर ने केवल 27 गेंदों पर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक पूरा किया लेकिन इसके तुरंत बाद कवर पर कैच दे बैठे.

पंत ने लेग स्पिनर हेडन वाल्श पर छक्के से खाता खोला लेकिन पिछले मैच में नाबाद 94 रन बनाने वाले कोहली 17 गेंदों पर 19 रन बना पाये. विलियम्स ने उन्हें थर्ड मैन पर लेंडल सिमंस के हाथों कैच कराया जिससे कैरेबियाई खिलाड़ी जश्न में डूब गये. श्रेयस अय्यर (दस) भी नहीं चल पाये. वाल्श ने उन्हें प्वाइंट पर कैच कराकर अपना दूसरा विकेट लिया.

जडेजा (11 गेंदों पर नौ) भी डेथ ओवरों के अनुकूल बल्लेबाजी नहीं कर पाये. विलियम्स ने उनका आफ स्टंप उखाड़ा जबकि शेल्डन कोटरेल ने सुंदर (शून्य) को खाता भी नहीं खोलने दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget