एक्सप्लोरर

INDvsSL: कप्तानी में पहली सीरीज़ जीत से एक कदम दूर रोहित शर्मा

पिछले मैच में बल्ले से आग उगलने वाले रोहित शर्मा आज तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरों में कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतने पर होंगी. धर्मशाला में खेले गए मैच में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी

विशाखापट्टनम: पिछले मैच में बल्ले से आग उगलने वाले रोहित शर्मा आज तीसरे वनडे मैच में श्रीलंका के खिलाफ उतरेंगे तो उनकी नजरों में कप्तान के तौर पर पहली सीरीज जीतने पर होंगी. धर्मशाला में खेले गए मैच में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी, लेकिन मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में रोहित के तीसरे दोहरे शतक के दम पर भारत ने मेहमानों को पटखनी देते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. अब आज यहां वाई.एस.राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारत अपने घर में अक्टूबर 2015 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा. इस मैदान पर उसका रिकार्ड भी अच्छा रहा है. भारत ने यहां सात मैच खेले हैं तो एक में जीत हासिल की है. श्रीलंका को उसे हराने के लिए अपनी शीर्ष फॉर्म का प्रदर्शन करना होगा. वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज भारत रोहित की आगुआई में उतरेगी. उसकी बल्लेबाजी का दारोमदार भी रोहित के कंधों पर होगा. पहले मैच में नाजुक स्थिति में अर्धशतक जड़ने वाले महेंद्र सिंह धौनी पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. इस मैदान का धौनी के साथ खासा नाता है. धौनी ने अपने वनडे करियर का पहला शतक इसी मैदान पर 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था. धौनी ने उस मैच में 148 रनों की पारी खेली थी. पिछले मैच में शिखर धवन ने भी बल्ले से बेहतरीन योगदान दिया था. वहीं अपने करियर का दूसरा मैज खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भी 88 रनों की पारी खेल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था. दिनेश कार्तिक, मनीष पांडे को पहले मैच में ही बल्लेबाजी का मौका मिला था. यह दोनों भी अपने बल्ले की जंग को दूर करना चाहेंगे. गेंदबाजी में भारत भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के ऊपर निर्भर रहेगी. वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल के ऊपर जिम्मेदारी होगी. रोहित, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे टीम में जगह देते हैं यह देखना होगा. वहीं श्रीलंका के कप्तान थिसारा परेरा अपनी रणनीति पर दोबारा विचार करेंगे. उनके पास सीरीज जीतने का मौका भी है जिसे वह किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेंगे. टीम को जीत की राह पर ले जाने के अलावा परेरा पर गेंदबाजी आक्रमण की बागडोर भी होगी. इसमें एंजेलो मैथ्यूज, सुरंगा लकमल और अकिला धनंजय उनका साथ देंगें. लेकिन पेररा के लिए दिक्कत की बात यह है कि पहले मैच में गेंदबाजी के मुफीद विकेट मिलने पर तो उनके गेंदबाजों ने कहर ढा दिया था लेकिन दूसरे मैच में वह एकदम राह से भटक गए थे. बल्लेबाजी में मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला पर श्रीलंकाई पारी की जिम्मेदारी होगी. टीमें: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर) , शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, मनीष पांडे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अजिंक्य रहाणे, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल. श्रीलंका: थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थंरगा, एंजेलो मैथ्यूज, सुंरगा लकमल, लाहिरू थिरिमाने, नुवान प्रदीप, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दानुष्का गुणाथिलका, सचिथा पाथिराना, अकिला धनंजय, असेला गुणारत्ने, धनंज डी सिल्वा, कुशल परेरा, दुशमंथा चामिरा, चाटुरंगा डी सिल्वा, सादिरा सामाराविक्रमा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पॉवरप्ले में भारत ने बना डाले 87 रन
Live: अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पॉवरप्ले में भारत ने बना डाले 87 रन
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget