एक्सप्लोरर

टेस्ट की कड़ी टक्कर के बाद अब वनडे में दो-दो हाथ करने को तैयार भारत-श्रीलंका

नए कप्तानों के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उतर रही भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी.

धर्मशाला: नए कप्तानों के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज में उतर रही भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमें आज हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. उनके स्थान पर रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं श्रीलंका ने उपुल थंरगा के स्थान पर थिसारा परेरा को अपनी टीम की कमान सौंपी है. ऐसे में दोनों कप्तानों के कंधों पर टीम की जीत दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी है. रोहित पहली बार राष्ट्रीय टीम की कप्तानी करेंगे. वह हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और उनके रहते टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उसने हाल ही में श्रीलंका को उसके घर में और फिर आस्ट्रेलिया को अपने घर में वनडे सीरीज में मात दी थी. रोहित के सामने उसी विजयी क्रम को जारी रखने की बड़ी चुनौती है. श्रीलंका की टीम को देखते हुए उनके लिए यह आसान लगता है क्योंकि श्रीलंका टीम ने पिछली तीन सीरीज में हार झेली है. जिम्बाब्वे जैसी टीम ने उसे उसके घर में 3-2 से हराया था. फिर भारत से वह अपने घर में ही 0-5 से हारी थी. इसके बाद पाकिस्तान ने उसे अपने दूसरे घर संयुक्त अरब अमिरात में 5-0 से मात दी थी. इस लिहाज से रोहित की कप्तान के तौर पर विजयी शुरुआत का रास्ता आसान लगता है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है. इस बात से सभी वाकिफ हैं. रोहित के सिर कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने का भी दबाव होगा. कोहली की गैरमौजूदगी में टीम की बल्लेबाजी कुछ हद तक तो कमजोर होगी. ऐसे में रोहित के अलावा उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन, महेंद्र सिंह धौनी और अंजिक्य रहाणे पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी. रहाणे टेस्ट में अच्छी फॉर्म में नहीं थे. उनके लिए और टीम के लिए यह जरूरी है कि रहाणे अपने बल्ले की जंग को दूर करें. कोहली की गैमोजूदगी मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है. वहीं रोहित मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए अनुभवी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को भी मौका दे सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार पर टीम की कमान होगी. धर्मशाला की पिच तेज गेंदबाजों की मददगार साबित हो सकती है. इस विकेट पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और तब इस विकेट के व्यवहार की सभी ने तारीफ की थी. ऐसे में रोहित नए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को टीम में मौका दे सकते हैं. हालांकि इसकी संभावना कम है क्योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या के रूप में एक हरफनमौला खिलाड़ी पहले से ही मौजूद है. स्पिन विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के जिम्मे होगा. कुलदीप ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में से इसी मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. वहीं श्रीलंका की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी थरंगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, तीसरे टेस्ट में मैच बचाने वाली पारी खेलने वाले धनंजय डी सिल्वा और दिमुथ करुणारत्ने पर निर्भर करेगी. गेंदबाजी में टेस्ट में सुरंगा लकमल ने काफी प्रभावित किया था. वह अगर अपने उसी फॉर्म को जारी रखते हैं तो भारत के लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है. चाइनमैन लक्षण संदाकान और ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा पर भी श्रीलंका काफी हद तक निर्भर करेगी. टीमें: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल. श्रीलंका: थिसारा परेरा, उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, चाटुरंगा डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, सादिरा समाराविक्रमा, धनंजय डी सिल्वा, दुशमंथा चामिरा, सचिथा पाथिराना, और कुशल परेरा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को धोया, अमित शाह ने यूं दी बधाई
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को धोया, अमित शाह ने यूं दी बधाई
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय
IPL में 1000 रन और 150 विकेट लेने वाले क्रिकेटर, लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget