एक्सप्लोरर

पुलवामा हमला: विश्व कप में पाकिस्तान से नहीं खेलने मांग उठी, BCCI ने कहा- सरकार का कहना मानेंगे

इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा मुकाबला.

नई दिल्ली: पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते फिर से सबसे बुरे दौर में पहुंच गए हैं. पाकिस्तान युद्ध का उन्माद फैला रहा है. भारत संयम बरते हुए हैं लेकिन इस सबका असर देखिए कहां जा रहा है. जून में इंग्लैंड में विश्व कप होना है लेकिन अभी से मांग हो रही है कि भारत पाकिस्तान से न खेले. जून का मतलब समझ रहे हैं आप.

अगर समय से चुनाव हुए तो जून में नई सरकार होगा जिसे फैसला ऐन वक्त पर फैसला लेना होगा कि पाकिस्तान से खेलना है या नहीं लेकिन उससे पहले क्रिकेटर और सरकार के भीतर से आवाज उठ रही है कि पाकिस्तान से मत खेलो. अब इसमें टिवस्ट हुआ है कि आईसीसी सीईओ डेव रिचर्डसन ने विश्व कप कार्यक्रम में बदलाव करने से मना कर दिया है.

पाकिस्तान से क्रिकेट पर किसने क्या कहा? केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद विश्व कप में भारत-पाकिस्तान का मैच नहीं कराने की मांग की है. रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बंदूक के साथ मैच और गीत संगीत नहीं हो सकता. वहीं आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ल ने कहा है कि अगर सरकार रोक लगाएगी तो भारत विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा.

पूर्व क्रिकेटर और यूपी कैबिनेट में मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय आयोजन है, जिसका आयोजन आईसीसी करता है. उन्होंने कहा है कि देश जरूरी है लेकिन अगर तीसरे देश में मैच होता है तो उस पर आईसीसी ही नियम तय करती है. वर्ल्ड कप जैसे टूर्नमेंट में पाकिस्तान का बहिष्कार करना आसान नहीं है. बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं हो सकते, भारत को पाकिस्तान से विश्वकप में नहीं खेलना चाहिए.

भारत ना खेले तो क्या होगा? किसी देश के लिए यह तय करना कि वो क्रिकेट विश्वकप में नहीं खेलेगा इतना आसान नहीं होता है. बीसीसीआई में फिलहाल कोई अधिकारी नहीं है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट की ओर बनाई गई प्रशासक समिति है. इसमें विनोद राय और डायना एडुल्जी हैं. इन दोनों मत भी इस मुद्दे पर अलग अलग है. इसीलिए सरकार के पूछा जाएगा कि भारत लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेले या ना खेले.

बता दें कि अगर भारत विरोध के तौर पर पाकिस्तान के साथ नहीं खेलता है तो इसका नुकसान भारत को ही होगा. इससे भारत के दो प्वाइंट चले जाएंगे और कुछ जुर्माना भी लगेगा. आगे क्वालिफाई करने के चांस भी कम हो सकते हैं. फिलहाल चार महीने का वक्त है इसलिए कुछ भी फैसला हो सकता है. लेकिन अगर भारत सरकार बीसीसीआई को मना करती है तो फिर मैच नहीं होगा.

आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का शेड्यूल 30 मई 2019 को विश्व कप का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होना है, 14 जुलाई 2019 को फाइनल मैच होगा. इंडिया अपना पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा मुकाबला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget