एक्सप्लोरर

T20 ट्राई सीरीज: भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया

भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. श्रीलंका की दानुष्का गुणाथिलका (17) और कुशल मेंडिस (55) की जोड़ी ने श्रीलंका को तेज शुरुआत दी. हालांकि रैना के एक शानदार कैच ने इस जोड़ी को अंत किया. भारत को दूसरी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई. उन्होंने खतरनाक कुशल परेरा को 34 के स्कोर पर बोल्ड किया.

नई दिल्ली/कोलंबो: शार्दुल ठाकुर (27-4) के करियर बेस्ट स्पेल और फिर मनीष पांडे (नाबाद 42), दिनेश कार्तिक (39 रन) की दमदार पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से शिकस्त दे दी है. निदास ट्रॉफी टी-20 ट्राई सीरीज के इस अहम मुकाबले में श्रीलंका को मात देने के साथ ही टीम इंडिया की जगह फाइनल में पक्की हो गई है.

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने भारत के सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारत ने 17.3 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. बारिश के कारण मैच एक घंटे की देरी से शुरु हुआ और इसी कारण ओवरों की संख्या 19 कर दी गई. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को निर्धारित ओवरों में नौ विकेट पर 152 रनों पर समेटते हुए अच्छी शुरुआत के बाद भी बड़ा स्कोर बनाने से महरूम रखा.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 रनों तक आते-आते अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया. अकिला धनंजय ने पहले रोहित शर्मा (11) को आउट किया और फिर फॉर्म में चल रहे शिखर धवन (8) को पवेलियन पहुंचाया. अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने लोकेश राहुल (18) के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभालने की कोशिश की.

रैना आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. उन्होंने दो शानदार छक्के जड़े. इसी आक्रामकता में वो 62 के कुल स्कोर पर नुवान प्रदीप की गेंद पर कुशल परेरा के हाथों लपके गए. उन्होंने 15 गेंदों में 27 रन बनाए और दो छक्कों के अलावा दो चौके भी जड़े. राहुल दुर्भाग्यवश हिट विकेट होकर पवेलियन लौटे. उनका विकेट 85 के कुल स्कोर पर गिरा.

यहां से दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे ने बागडोर संभाली और पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाने के साथ ही फाइनल में पहुंचाया. पांडे ने अपनी पारी में 31 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाया. कार्तिक ने 25 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 39 रन बनाए.

इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. श्रीलंका की दानुष्का गुणाथिलका (17) और कुशल मेंडिस (55) की जोड़ी ने श्रीलंका को तेज शुरुआत दी. हालांकि रैना के एक शानदार कैच ने इस जोड़ी को अंत किया. भारत को दूसरी सफलता वॉशिंगटन सुंदर ने दिलाई. उन्होंने खतरनाक कुशल परेरा को 34 के स्कोर पर बोल्ड किया.

यहां से उपुल थरंगा (22) और मेडिंस ने एक बार फिर अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और तीसरे विकेट के लिए 62 रनों की मजबूत साझेदारी कर मेजबान टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया. इस साझेदारी को विजय शंकर ने थरंगा को बोल्ड कर तोड़ा. कुशल परेरा ने तेजी से छह गेंदों में दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाए, लेकिन ठाकुर ने युजवेंद्र चहल के हाथों कैच करा उनकी पारी का अंत किया.

मेंडिस हालांकि एक छोर पर खड़े हुए थे और लगातार रन बना रहे थे, लेकिन अंत में उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. सुंदर ने जीवन मेंडिस (1) को बोल्ड कर श्रीलंका को पांचवां झटका दिया. मेंडिस को चहल ने अपना पहला शिकार बनते हुए मेजबान टीम के बड़े स्कोर की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया. मेंडिस ने 38 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. अकिला धनंजय के रूप में जयदेव ने इस मैच का अपना पहला विकेट हासिल किया.

आखिरी ओवर की चौथी और पांचवीं गेंद पर दानुष्का सनाका (19) और दुश्मंथा चामिरा को आउट कर ठाकुर ने हैट्रिक की उम्मीद जताई लेकिन आखिरी गेंद पर वो विकेट नहीं ले सके. ठाकुर के अलावा सुंदर ने दो विकेट लिए. वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले. विजय शंकर और जयदेव उनादकट को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
शिवम दुबे ने गेंदबाजी से बरपाया कहर, 3 ओवर में तीन विकेट; श्रेयस अय्यर को भी किया चलता
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए मुल्लांपुर पहुंची टीम इंडिया, लेकिन शुभमन गिल गायब! जानें ताजा अपडेट
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री
अब इस देश में खेलते दिखेंगे 3D विजय शंकर, IPL के बीच लिया था संन्यास; जानें किस टीम में हुई एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget