एक्सप्लोरर

IND vs ENG: कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बने

विराट कोहली ने सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही ये कोहली के करियर में पहली दफा है जब वो लगातार दो पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं. इस से पहले वो इसी स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट में भी शून्य पर आउट हुए थे.

टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहद निराशजनक शुरुआत हुई है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. कोहली इस मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल सके जिसके चलते उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

इस मैच में विराट कोहली इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद का शिकार बने. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर ये 14वां मौका था जब कोहली मैच में अपना खाता नहीं खोल सके. इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस से पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम था जो 13 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शून्य पर आउट हुए हैं. इस सूची में महेंद्र सिंह धोनी (11) तीसरे, कपिल देव (10) चौथे और मोहम्मद अजहरूद्दीन (8) पांचवे पायदान पर हैं.

IND vs ENG: कोहली के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बने

सचिन के नाम है सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड 

अंतरराष्ट्रीय मैचों में ये कुल 28वां मौका है जब कोहली खाता खोले बिना पैवेलियन लौट गए. हालांकि भारत की ओर से सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन के नाम है. सचिन 34 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खाता खोले बिना आउट हुए हैं. इसके बाद विरेंद्र सहवाग 31 बार और  सौरभ गांगुली 29 बार शून्य पर आउट हुए हैं.

भारत को मिली आठ विकेट से करारी शिकस्त 

पहले टी20 मुकाबले में विराट सेना को आठ विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इंग्लैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए मेज़बान इंडिया को 20 ओवर में सिर्फ 124 रनों पर रोक दिया था और फिर महज़ 15.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इंग्लैंड की इस धमाकेदार जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर. उन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडन के साथ सिर्फ 23 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके. उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया. वहीं बल्लेबाज़ी में इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए. इसके अलावा जोस बटलर ने 28, डेविड मलान ने नाबाद 24 और जानी बेयरस्टो ने नाबाद 26 रनों का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें 

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर ने बताया- क्यों पहले टी20 में टीम इंडिया ने खिलाए थे तीन स्पिनर्स

IND vs ENG: ऋषभ पंत के 'अद्भुत शॉट' का कायल हुआ क्रिकेट जगत, युवराज-लक्ष्मण और जाफर ने इस अंदाज़ में की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
श्रीलंका के क्रिकेट कोच की मौत, 17 साल का खिलाड़ी गिरफ्तार
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget