एक्सप्लोरर

T-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने दीपक चाहर, मेंडिस का भी रिकॉर्ड तोड़ा

टी-20 में हैट्रिक लेने वाले चाहर पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चाहर ने भारत के लिए मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए.

दीपक चाहर ने रविवार को नागपुर में इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही उन्होंने टी-20 में श्रीलंका के अजंता मेंडिस के पिछले रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चाहर ने भारत के लिए मात्र सात रन देकर छह विकेट चटकाए. पहले यह रिकॉर्ड अजंता मेंडिस के पास था जिन्होंने आठ रन खर्च करके छह विकेट लिए थे. चाहर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट मैच में बांग्लादेश को 30 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती.

चाहर ने मैच में 3.2 ओवर किए और आखिरी की तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक भी पूरी की. टी-20 में हैट्रिक लेने वाले चाहर पहले भारतीय पुरुष गेंदबाज बन गए हैं. उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एकता बिष्ट 2012 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय बनी थीं.

हैट्रिक लेने वाले भारतीय गेंदबाज-

टेस्ट: हरभजन सिंह, इरफान पठान वनडे: चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी टी-20: दीपक चाहर

चाहर ने पारी के तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर लिट्टन दास (नौ) और सौम्या सरकार (शून्य) को आउट करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी. इसके बाद चाहर ने कप्तान महमुदुल्लाह को बोल्ड करके बांग्लादेश की रही सही उम्मीद भी समाप्त कर दी थी.

दीपक चाहर ने शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान और अमीनुल इस्लाम बिप्लव को आउट करके हैट्रिक पूरी की. चाहर की हैट्रिक 2 ओवर में पूरी में पूरी हुई. 18 वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शफीउल इस्लाम को आउट किया. जब वो आखिरी ओवर डालने आए तो उन्होंने मुस्ताफिजुर रहमान को आउट करने में समय बर्बाद नहीं किया और अमीनुल इस्लाम को बोल्ड कर बांग्लादेश की पारी समाप्त कर दी.

सलामी बल्लेबाजों की नाकामी के बाद केएल राहुल (35 गेंदों पर 52 रन) और श्रेयस अय्यर (33 गेंदों पर 62 रन) ने तीसरे विकेट के लिये 59 रन की साझेदारी की जिससे भारत पांच विकेट पर 174 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफल रहा. इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 144 रन पर ढेर कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 38 गेंद में 113 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट, जड़े 11 छक्के और 10 चौके, भारत की जीत कंफर्म
LIVE: 38 गेंद में 113 रन बनाकर अभिषेक शर्मा आउट, जड़े 11 छक्के और 10 चौके, भारत की जीत कंफर्म
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget