एक्सप्लोरर

मोहम्मद सिराज अपने पिता के सपने को पूरा करने के लिए खेलेंगे, बयां किया अपना सारा दर्द

मोहम्मद सिराज के पिता का पिछले हफ्ते निधन हो गया है. ऐसे मुश्किल वक्त में भी सिराज ने हौसला दिखाते हुए टीम इंडिया के साथ बने रहने का फैसला किया है.

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. मोहम्मद सिराज फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं, लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने अपने पिता को खो दिया. सिराज ने हालांकि ऐसे समय में भी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में बने रहने का फैसला किया है. सिराज का कहना है कि उनका लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करके अपने पिता के सपने को पूरा करना है.

बीसीसीआई ने सिराज से चर्चा कर उन्हें स्वदेश वापस लौटने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सिराज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया. सिराज ने कहा, " मेरे लिए यह एक बहुत बड़ी क्षति है क्योंकि वह मेरे सबसे बड़े सपोर्टर थे. मेरे पिता का सपना था कि वह मुझे भारत के लिए खेलता हुआ देखे. अब मैं अपने पिता के सपने को पूरा करना चाहता हूं."

सिराज की मां ने भी उन्हें पिता के सपने के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, "मेरे पिता इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अब भी वह मेरे दिलों में है. मैंने अपनी मां से बात की और उन्होंने भी मुझे मेरे पिता के सपने के बारे में बताया और साथ ही मुझे भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया."

टीम इंडिया कर रही है पूरी मदद

भारतीय तेज गेंदबाज ने साथ ही बताया कि इस मुश्किल समय में पूरी भारतीय टीम ने उन्हें एक परिवार की तरह मदद की है. सिराज ने कहा, "ऐसे हालात में टीम के सदस्यों ने मुझे एक परिवार की तरह मदद की है. विराट कोहली भाई ने मुझे काफी प्रेरित किया और साथ ही उन्होंने मुझे मजबूत बने रहने और अपने पिता के सपने को पूरा करने को कहा."

सिराज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं और कोहली इस टीम के कप्तान हैं. सिराज भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हैं और अभी सिडनी क्वारंटीन हब में हैं. कोविड सम्बंधी प्रतिबंधों के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए भारत नहीं लौट पाए थे. भारत के लिए अब तक एक वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके सिराज को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया है.

भारत में क्रिकेट की वापसी के लिए तैयार है ईडन गार्डन्स, आज से खेला जाएगा यह T20 टूर्नामेंट

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने बताया- कैसे पिता के निधन के बाद विराट कोहली ने की उनकी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट; वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर
चौथे T20 से पहले न्यूजीलैंड के लिए आई बुरी खबर, लॉकी फर्ग्यूसन पूरी सीरीज से बाहर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget