एक्सप्लोरर

IND vs AUS: विराट कोहली की पैटरनिटी लीव पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज़ और चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है.

IND vs AUS: इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के खत्म होने के कुछ दिन बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी. इस दौरे के लिए पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम का एलान किया और फिर कुछ दिन बाद टीम में कुछ अपडेट किए. बीसीसीआई की अपडेट में सबसे बड़ी बात यह रही कि पहले टेस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली को छुट्टी दे दी गई. कोहली को अचानक छुट्टी दिए जाने से क्रिकेट जगत काफी हैरान हुआ था. अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारीनिक हॉकले ने कोहली की छुट्टी पर बड़ा बयान दिया है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले भारतीय कप्तान विराट कोहली के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतिम तीन मैचों में नहीं खेलने के फैसले से हैरान नहीं हैं. कोहली जनवरी में पिता बनने वाले हैं और इसके चलते वह 17 दिसंबर से एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच के बाद सीरीज के बाकी बचे टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे और स्वदेश लौट जाएंगे.

बीसीसीआई ने सोमवार को ही कोहली की पैटरनिटी लीव को अपनी मंजूरी दी है. कोहली के स्थान पर रोहित शर्मा को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन टीम की कमान अजिंक्य रहाणे के हाथों मे होगी. क्योंकि अभी टीम को उप कप्तान वही हैं.

हॉकले ने सिडनी रेडियो स्टेशन एसईएन से कहा, "जब से उन्होंने पिता बनने की घोषणा की, तभी से इसकी संभावना जताई जा रही थी." हालांकि, 32 साल के कोहली तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज में खेलेंगे.

हॉकले ने आगे कहा, "हमें खुशी है कि विराट तीन वनडे, तीन टी20 और पहला टेस्ट मैच खेलेंगे. हमें इसका सम्मान करना चाहिए कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहना चाहते हैं. दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में पिछली सीरीज में खेले थे, जिसे भारत ने जीता था. यह भी काफी रोमांचक सीरीज होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर, ड्रॉ के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में रखा कदम
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
हॉकी के मैदान पर क्यों पहुंचे अभिषेक बच्चन? क्रिकेट से निकला बड़ा कनेक्शन
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget