एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए गावस्कर ने पंत को साहा पर, गिल को शॉ पर तरजीह दी

गावस्कर और एलेन बॉर्डर दोनों ने पारी की शुरूआत के लिए मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को उतारने पर जोर दिया.बॉर्डर ने कहा, ‘‘मैंने सिडनी में गिल की बल्लेबाजी देखी और मैं काफी प्रभावित हूं. उसकी तकनीक अच्छी है."गावस्कर ने कहा,‘‘ भारतीय टॉप आर्डर अभी अस्थिर है. मयंक अग्रवाल एक सलामी बल्लेबाज है लेकिन उसके साथ कौन उतरेगा- शुभमन गिल या पृथ्वी शॉ.’’

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विकेटकीपर के तौर पर रिद्धिमान साहा की जगह आक्रामक ऋषभ पंत को उतारना चाहिए. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 10000 रन पूरे करने वाले गावस्कर ने कहा कि पहले टेस्ट में पंत भारतीय बल्लेबाजी क्रम को फ्लेक्सिबिलिटी देगा. बता दें कि पंत ने गुलाबी गेंद से खेले गए दूसरे अभ्यास मैच में 73 गेंद में 103 रन बनाये थे.
गावस्कर ने कहा, ‘‘चयन समिति के लिए यह काफी कठिन होगा क्योंकि ऋषभ ने चार साल पहले चारों टेस्ट खेले थे. उसने एक शतक भी बनाया था और विकेट के पीछे भी अच्छा प्रदर्शन रहा था. कुछ दिन पहले ही उसने शतक जमाया है तो वह प्रबंधन की पसंद होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि विकेटकीपिंग में तकनीकी तौर पर अधिक सक्षम साहा की बजाय वह पंत को तरजीह देंगे क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई पिचें विकेटकीपिंग के लिए चुनौतीपूर्ण नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘जिन पिचों पर गेंद टर्न लेती है, वहां सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर की जरूरत होती है और ऐसे में साहा पहली पसंद होते. लेकिन यहां विकेटकीपर स्टंप के थोड़ा पीछे रह सकता है और उसके पास अधिक समय होगा तो ऋषभ सही पसंद होंगे.’’
एक्सपर्ट्स ने दी ये राय
गावस्कर और एलेन बॉर्डर दोनों ने पारी की शुरूआत के लिए मयंक अग्रवाल के साथ पृथ्वी शॉ की जगह शुभमन गिल को उतारने पर जोर दिया. गावस्कर ने कहा,‘‘ भारतीय टॉप आर्डर अभी अस्थिर है. मयंक अग्रवाल एक सलामी बल्लेबाज है लेकिन उसके साथ कौन उतरेगा- शुभमन गिल या पृथ्वी शॉ.’’ गिल ने दो अभ्यास मैचों में 0, 29, 43 और 65 रन बनाए जबकि शॉ का स्कोर 0 , 19 , 40 और तीन रन रहा.
बॉर्डर ने दिया अपना ओपिनियन
बॉर्डर ने कहा, ‘‘मैंने सिडनी में गिल की बल्लेबाजी देखी और मैं काफी प्रभावित हूं. उसकी तकनीक अच्छी है और उम्र में कम होने के कारण कुछ शॉट्स अपरिपक्व हैं लेकिन वह उम्दा बल्लेबाज है. मैं उसे ही चुनूंगा.’’ गावस्कर ने कहा,‘‘ साव को अभी अपनी बल्लेबाजी पर कुछ काम और करना होगा. सलामी बल्लेबाज को समय की जरूरत होती है ताकि नई गेंद को बखूबी खेल सके. उसे अपना डिफेंस मजबूत करना होगा.’’ उन्होंने यह भी कहा कि मयंक अग्रवाल से उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
IND vs NZ 1st T20I Live Score: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव को मिली सफलता; न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार
LIVE: न्यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा, मयंक यादव को मिली सफलता; न्यूजीलैंड का स्कोर 50 पार
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
Live: शीतल देवी ने जीता डबल गोल्ड, एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग
भुवनेश्वर IN, पहले टी20 के लिए टीम इंडिया में वापस आए 2 धुरंधर, NZ की बैटिंग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget