एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए 15 फरवरी को टीम इंडिया का चयन होगा, सीनियर खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि आईपीएल के दौरान भी खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी.

पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर न्यूजीलैंड में ऐताहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने खुद को इस साल होने वाले वर्ल्ड कप में विजेता बनने के प्रबल दावेदारों में शुमार कर लिया है. हालांकि दो बार के वर्ल्ड कप विजेता भारत को अभी अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए टीम का चयन शुक्रवार को होगा. चयन समिति की मुंबई में होने वाली इस बैठक में चयनकर्ताओं का ध्यान खिलाड़ियों का वर्कलोड कम करने पर होगा.

भारत को अपने घर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी-20 मैच और पांच वनडे मैच खेलने हैं. यह सीरीज 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप से पहले भारत की सीमित ओवरों की आखिरी सीरीज होगी. इस सीरीज के बाद खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने हाथ आजमा सकते हैं.

चयन समिति इस सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम देना भी चाहेगी, लेकिन वह इस बात की भी ध्यान रखेगी की वह इस तरह की टीम न चुने जिसे आस्ट्रेलिया को फायदा हो. ऐसे में चयन समिति के लिए टीम में सही संतुलन बनाना बड़ी चुनौती होगी. भारत ने बीते साल लगातार विदेशी दौरे किए हैं और वहां हमारे तेज गेंदबाजों ने काफी भार उठाया है जिसके कारण उन्हें आराम करने का मौका नहीं मिला.

सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिल सकता है

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने कहा, "सीनियर खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट निश्चित तौर पर चर्चा का विषय होगा क्योंकि हम सभी जानते हैं कि भारतीय टीम लगातार खेल रही है. चयनकर्ता और टीम प्रबंधन ने आम सहमति से यह फैसला किया है कि खिलाड़ियों को जरूरी आराम दिया जाए. जैसा आपने देखा होगा, टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड सीरीज के आखिरी में आराम दिया गया था. आप रोहित को भी कुछ मैचों में आराम करते हुए देख सकते."

उन्होंने कहा, "लेकिन साथ ही यह अहम है कि भारत सीरीज में आस्ट्रेलिया को हावी होने का मौका नहीं दे और यह सुनिश्चित करे की आस्ट्रेलिया को विश्व कप में जाने से पहले उसकी खोई हुई लय न मिले. भारत के खिलाफ सीरीज आस्ट्रेलिया के आत्मविश्वास में इजाफा कर सकती है. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी तय है जिन्होंने न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान आराम किया था."

टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहले ही यह साफ कर दिया है कि आईपीएल के दौरान भी खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी. शास्त्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, "हम इस मामले को लेकर बीसीसीआई और सीओए से संपर्क में हैं. हमारे पास कुछ नीतियां हैं और हम उनका पालन करना चाहेंगे. आमतौर पर आईपीएल के दो महीने मेरे लिए आराम के होते हैं और इस दौरान में सिर्फ क्रिकेट देखने का लुत्फ उठाता हूं, साथ ही युवा खिलाड़ियों को देखता हूं, लेकिन विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस आईपीएल में मैं खिलाड़ियों पर नजर रखूंगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
यहां फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला टी20? नहीं देना होगा एक भी पैसा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
Asian Para Games 2026 Day 4 Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
Live: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता सोना, भारत को दिलाया 16वां गोल्ड
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget