एक्सप्लोरर

फीफा विश्व कप: स्पेन ने मोरक्को से खेला ड्रॉ, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

स्पेन को प्री-क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए इस मैच में जीत या ड्रॉ चाहिए था जो उसने हासिल कर लिया. 2010 की विजेता इस मैच को आसानी से जीत सकती थी लेकिन मौकों को भुना न पाने की कमी से उसे अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा.

कालिनग्राड: स्पेन और मोरक्को के बीच फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण में कालिनग्राड स्टेडियम में खेला गया ग्रुप-बी का बेहद रोमांचक मुकाबला नाटकिय अंदाज में 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ. इस ड्रॉ के साथ ही स्पेन अंतिम-16 में जगह बनाने में सफल रहा. स्पेन ने ग्रुप स्तर के तीन मैचों में दो ड्रॉ और एक जीत के साथ पांच अंक हासिल किए और अपने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री की. मोरक्को इस ग्रुप में दो हार और एक ड्रॉ के साथ अंतिम पायदान पर रहा.

स्पेन ने टाली हार स्पेन को प्री-क्वार्टर फाइनल में जाने के लिए इस मैच में जीत या ड्रॉ चाहिए था जो उसने हासिल कर लिया. 2010 की विजेता इस मैच को आसानी से जीत सकती थी लेकिन मौकों को भुना न पाने की कमी से उसे अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा. मैच 1-1 की बराबरी पर था, लेकिन 81वें मिनट में युसूफ एन नेसरी ने गोल कर मोरक्को को आगे कर दिया था. हालांकि, 74वें मिनट में डिएगो कोस्टा की जगह पर आए इयागो ने स्पेन के लिए इंजरी टाइम (91वें मिनट) में बराबरी का गोल कर उसे हार से बचाया. इस गोल को रेफरी ने ऑफ साइड करार दे दिया था, लेकिन स्पेन ने वीएआर का सहारा लिया जिसमें उसे सफलता मिली.

स्पेन के लिए अहम था मैच अगले दौर में जाने के लिए स्पेन के लिए यह मैच काफी अहम था. उसने मैच का अहमियता को देखते हुए लुकास वास्क्वेज के स्थान पर थियागो अल्सांट्रा को अंतिम-11 में उतारा था. हालांकि, मोरक्को ने शुरुआत में स्पेन को बांधे रखा और उसे मौके नहीं बनाने दिए. 14वें मिनट में खालिद बाउदिब ने मोरक्को के लिए गोल कर स्पेन की परेशानियों को और बढ़ा दिया. बाउदिब ने स्पेन के कप्तान सार्जियो रामोस से सेंटर से गेंद ली और अकेले गोल की तरफ दौड़ते हुए स्पेन के गोलकीपर डेविड डी गिया की टांगों के बीच से गेंद को नेट में डाल मोरक्को को बढ़त दिला दी.

स्पेन की हार न मानने की ज़िंद रंग लाई स्पेन ने अपने आप को संभाला और आगे बढ़ी. उसकी हार न मानने की जिद रंग लाई और 19वें मिनट में बॉक्स के अंदर आंद्रे इनिएस्ता ने इस्को को गेंद दी जिन्होंने मोरक्को के गोलकीपर को छकाते हुए स्पेन को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. हालांकि, मोरक्को की टीम रुकी नहीं थी, बाउतिब ने 25वें मिनट में एक और कोशिश की जो विफल साबित हुई. यहां से स्पेन ने धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी और मोरक्को दवाब में आ गई थी, नतीजन 10 मिनट में मोरक्को को चार येलो कार्ड मिले. 23वें मिनट में करीम अल अहमदी, 31वें मिनट में नोरडिन अमराबत, इसी मिनट में मैनुएल डा कोस्टा और 33वें मिनट में माउबारक बाउसाउफा को पीला कार्ड दिया गया.

मोरक्को ने गंवाए मौके चार पीले कार्ड का असर मोरक्को के खेल पर दिखा. उसका खेल पूरी तरह से बदल चुका था और स्पेन हावी हो गई थी. दूसरे हाफ में मोरक्को गोल के लिए भूखी दिख रही थी. 56वें मिनट में अमराबत की बॉक्स के बाएं कोने से लगाई किक बार से टकरा पर वापस आ गई और मोरक्को के पास से दूसरा गोल करने का मौका चला गया. स्पने गेंद को अपने पास रखने के बावजूद मौके नहीं बना पा रही थी.61वें मिनट में उसने दूसरे हाफ में पहली बार मोरक्को को परेशान किया. स्पेन को कॉर्नर मिला जिसपर इस्को ने हेडर लगा कर गेंद को नेट में डालना चाहा लेकिन बीच में साइस आ गए. 63वें मिनट में जेरार्ड पिके ने भी कॉर्नर पर गोल करने का मौका गंवा दिया.

मोरक्को को जीत लगा की वो जीत जाएगी स्पेन मौके गंवा रही थी लेकिन मोरक्को को 81वें मिनट में गोल करने का मौका मिला और 71वें मिनट में बाउतिब के स्थान पर आए नेसरी ने कॉर्नर पर हेडर के जरिए शानदार गोल करते हुए मोरक्को को 2-1 से आगे कर स्पेन की मुसीबतों को बढ़ा दिया. मोरक्को को लगा की वो जीत जाएगी, लेकिन स्पेन की किस्मत में ड्रॉ था जो आसपास ने उसे 91वें मिनट में गोल कर दिला दिया. विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना रविवार को मेजबान रूस से होगा.

एजेंसी की इनपुट के साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: 12 छक्के, 11 चौकों के बाद भारत का पहला विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
LIVE: 12 छक्के, 11 चौकों के बाद भारत का पहला विकेट गिरा, वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास
अर्शदीप सिंह ने की 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी, NZ के खिलाफ तीसरे टी20 में रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget