एक्सप्लोरर

T20 वर्ल्डकप जब भी होगा, प्रशंसकों को मैच लाइव देखने की अनुमति होगी: CA अंतरिम सीईओ

कोरोना महामारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के इस साल के अंत में आयोजन के लिए अलग-अलग संभावनाओं को ढूंढा जा रहा है जिसमें से एक में इस टूर्नामेंट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करना भी है.

मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक होकले ने शनिवार को कहा कि अगर टी20 विश्व कप के लिए 15 टीमों को देश आने की अनुमति दी जा सकती है तो प्रशंसकों को भी स्टेडियम में लाइव मैच देखने से रोका नहीं जाएगा. होकले ने केविन रोबर्ट्स की जगह ली जिन्हें हाल में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निकाल दिया था जो वित्तीय परेशानियों से जूझ रहा है. कोरोना महामारी के कारण टी20 वर्ल्ड कप के इस साल के अंत में आयोजन के लिए अलग-अलग संभावनाओं को ढूंढा जा रहा है जिसमें से एक में इस टूर्नामेंट की मेजबानी खाली स्टेडियम में करना भी है. लेकिन होकले ने कहा कि दर्शकों को अनुमति दी जाएगी. हालांकि अभी खिलाड़ियों, अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ के साथ 15 टीमों की मेजबानी करना ‘पेचीदा’ लग रहा है जिससे संकेत मिलता है कि आईसीसी के टूर्नामेंट को स्थगित किया जा सकता है. "सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है" होकले से जब पूछा गया कि क्या वह दर्शकों के बिना विश्व कप को होते हुए देखना चाहेंगे तो उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉ एयू से कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है. हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो. लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा मामला है.’’ जब उनसे विशेष रूप से पूछा गया कि सीमाओं के खुलन पर अगर 15 टीमों को आस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाये, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जायेगी तो उन्होंने कहा, ‘‘जी, हम यही सोच रहे हैं.’’ ये भी पढ़ें- क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? श्रीलंका सरकार ने दिए जांच के आदेश 9 साल पहले आज के ही दिन हुआ था कोहली का टेस्ट डेब्यू, 'फ्लॉप शो' के बाद बन गए बल्लेबाजी के बादशाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
रुतुराज गायकवाड़ का जबरा फैन, 1700 किलोमीटर साइकिल चलाकर मिलने आया; देखें वीडियो
रुतुराज गायकवाड़ का जबरा फैन, 1700 किलोमीटर साइकिल चलाकर मिलने आया; देखें वीडियो
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
कीर्तन सुनने पहुंचे विराट कोहली, वाइफ अनुष्का शर्मा संग 'राधे-राधे' का किया जाप
कीर्तन सुनने पहुंचे विराट कोहली, वाइफ अनुष्का शर्मा संग 'राधे-राधे' का किया जाप

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget