एक्सप्लोरर

क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? श्रीलंका सरकार ने दिए जांच के आदेश

श्रीलंका के खेल मंत्रालय ने 2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में फिक्सिंग की जांच के आदेश दिए हैं. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और भारत के बीच खेला गया था.

कोलंबो: 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था. इस मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था. हालांकि, हाल ही में श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामेगे ने इस मैच के फिक्स होने के आरोप लगाए थे.

श्रीलंका सरकार ने दिए जांच के आदेश

श्रीलंका के वर्तमान खेल मंत्री डल्लास अलाहाप्पेरूमा ने शुक्रवार को इस मैच के जांच के आदेश दिए. इसके साथ ही खेल मंत्री ने समिति को दो सप्ताह के भीतर मामले की प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है. खेल सचिव के रूवानचंद्रा ने खेल मंत्री के निर्देश पर मंत्रालय की जांच ईकाई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई.

संगाकारा और जयावर्धने ने मांगे सबूत

पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका ने 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत को बेच दिया था. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फिक्स था. उन्होंने कहा, 'आज मैं एक बार फिर आपसे कह रहा हूं कि 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला फिक्स था. यह मैच श्रीलंका ने भारत को बेच दिया था. जब मैं खेल मंत्री था तब भी मैंने ऐसा ही कहा था.'

हालांकि, पूर्व क्रिकेटर कुमार संगाकारा और महेला जयावर्धने ने महिंदानंदा के इन आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया. 2011 विश्व कप में श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगाकारा ने कहा, 'उन्हें (महिंदानंदा) को फिक्सिंग को लेकर अपने सबूत आईसीसी और भ्रष्टाचार रोधी इकाई के पास लेकर जाने चाहिए. ताकि मामले की विस्तृत जांच हो सके.'

फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले महेला जयावर्धने ने भी फिक्सिंग की बात को बकवास बताया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'क्या चुनाव नज़दीक आ गए हैं? जो ये सर्कस शुरू हो गया है. नाम और सबूत?'

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका को 1996 विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने भी 2011 विश्व कप फाइनल के फिक्स होने के आरोपों की जांच की मांग की थी.

इस तरह फाइनल में हारा था श्रीलंका

2011 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने महेला जयावर्धने के नाबाद 103 रनों की बदौलत 50 ओवर में 274 रन बनाए थे. इसके जवाब में शून्य पर पहला विकेट खोने के बावजूद भारत ने 48.2 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया था. भारत के लिए गौतम गंभीर ने 97 और एमएस धोनी ने 91* रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- 

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर, जानें किसका नाम लिया

साल 2019 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हल्के में लिया जो बहुत बड़ी बेवकूफी साबित हुई: वकार यूनिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget