एक्सप्लोरर

दर्शकों ने इस तरह उड़ाया पंत का मज़ाक, बचाव में उतरे कप्तान कोहली

तीन मैचों की इस टी-20 सीरीज़ का दूसरा मैच हारने के बाद अब ये सीरीज़ रोमांचक हो गई है. भारत की हार के चलते अब ये सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर आ गई है. इस सीरीज़ का पहला मैच हैदराबाद में खेला गया था जिसे टीम इंडिया जीती थी और फिर तिरुवनंतपूरम में खेला गया दूसरा मैच वेस्टइंडीज़ ने जीता.

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह रही भारतीय टीम की फील्डिंग. भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही ओवर में वेस्टइंडीज के दोनों ओपनिंग बल्लेबाजों के कैच छोड़े.

इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जब केरल में मैच देखने आए दर्शक रिषभ पंत का मज़ाक उड़ाने के लिए धोनी-धोनी चल्लाने लगे, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान कोहली, पंत के बचाव में आए और दर्शकों से ऐसा न करने को कहा.

पंत ने कर दी थी ये गलती

इस मैच में वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए. इसके जवाब में जब वेस्टइंडीज़ की टीम बल्लेबाज़ी करने उतरी तो भुवनेश्वर कुमार ने कैरिबियाई पारी का पांचवां ओवर फेंका.

इस ओवर में पहले वॉशिंग्टन सुंदर ने लेंडल मिमंस का कैच टपकाया और फिर विकेटकीपर रिषभ पंत ने दूसरे ओपनर एविन लुईस का कैच छोड़ दिया. जैसे ही पंत ने कैच टपकाया तो मैदान में मौजूद दर्शकों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया और धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे.

इस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे और इस चीज से वो गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने दर्शकों से ऐसा न करने को कहा. जब भी पंत मैच के दौरान बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग में कोई गलती करते हैं तो मैदान में मौजूद दर्शक धोनी-धोनी के नारे लगाने लगते और ये सिलसिला दूसरे टी-20 मैच में भी देखने को मिला.

खराब फील्डिंग से हारे हम- कोहली

टीम इंडिया की खराब फील्डिंग की वजह से ही टीम इंडिया को दूसरे टी-20 में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने भी खराब फील्डिंग को हार का जिम्मेदार ठहराया. कोहली ने कहा कि ‘‘अगर हमारी फील्डिंग इतनी खराब रही तो कोई भी लक्ष्य काफी नहीं होगा. पिछले दो मैचों में हमारी फील्डिंग काफी खराब रही है. हमने एक ओवर में दो कैच टपकाए. अगर हमने दोनों विकेट ले लिये होते तो उन पर दबाव बढ़ जाता.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को मैदान में मुस्तैद रहने की जरूरत है. मुंबई में मुकाबला करो या मरो का होगा.’’

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पिछले 15 टी20 मैचों में सात गंवा दिये हैं. कोहली से जब इस आंकड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़े काफी कुछ कहते है. मुझे लगता है कि हम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआती 16 ओवरों में चार विकेट पर 140 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थे लेकिन आखिरी चार ओवर में चीजें हमारे मुताबिक नहीं रही. हमें इसमें 40-45 रन बनाने चाहिए थे जबकि हम सिर्फ 30 रन ही बना सके. हमें इस पर ध्यान देना होगा.’’

 VIDEO: बीच मैच में मैदान में घुसा सांप, क्रिकेटर्स के छूटे पसीने

वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद कप्तान कोहली बोले- 'ऐसी फिल्डिंग किसी स्कोर का बचाव नहीं कर सकती'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
पहले दिन गिरे 18 विकेट, बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया ढेर, स्टार्क-शोरिफुल का कहर
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget