एक्सप्लोरर

ENG vs WI: इंग्लैंड के इस स्टार ऑलराउंडर की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, क्या खेल पाएगा पहला टेस्ट?

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. सैम अगले 24 से 48 घंटों में ट्रेनिंग के लिए मैदान पर वापसी करेंगे.

साउथैंप्टन: जानलेवा कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीने से इंटरनेशनल क्रिकेट पर ब्रेक लगा हुआ है. हालांकि, अब इसकी वापसी का समय बेहद नज़दीक आ गया है. 08 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट से कोरोना काल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी. हालांकि, इससे ठीक पहले ट्रेनिंग के दौरान इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कर्रन बीमार पड़ गए थे. सैम में कोरोना के सिंक्टम देखे गए थे, जिसके बाद उनका कोविड-19 टेस्ट कराया गया. अच्छी खबर यह है कि सैम की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है. सैम को हुआ था डायरिया गौरतलब है कि सैम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले वॉर्म-अप मैच का हिस्सा थे, लेकिन बीमार होने के बाद वह इस मैच में आगे नहीं खेल सके. जानकारी मिली है कि सैम को डायरिया हुआ था. सैम ने इंग्लैंड के जैव-सुरक्षित वातावरण में इंट्रा - स्क्वैड ( ट्रेनिंग करने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर ) बनाकर अभ्यास मैच में हिस्सा लिया था. इसमें दो टीमें बनीं थीं. एक टीम के कप्तान जोस बटलर और दूसरी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स थे. इस मैच के दौरान ही सैम की अचानक तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था. 24 से 48 घंटों में ट्रेनिंग पर लौटेंगे सैम कर्रन जानकारी के मुताबिक, 22 साल के सैम अगले 24 से 48 घंटों में ट्रेनिंग पर लौटेंगे. हालांकि, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की चिकित्सा टीम उन पर कड़ी निगरानी रखेगी. रविवार को एक बार फिर सैम का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा. माना जा रहा है कि सैम अगर फिट रहते हैं तो वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है वेस्टइंडीज आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड दौरे पर आई हुई है. इस सीरीज़ का पहला टेस्ट 08 जुलाई से साउथैंप्टन में खेला जाएगा. कोरोना काल में यह टेस्ट साउथैम्प्टन के एजेस बाउल में जैव-सुरक्षित वातावरण में आयोजित होगा. यह मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा. यह भी पढ़ें-  क्या फिक्स था 2011 विश्व कप का फाइनल मुकाबला? अब ICC ने दिया बड़ा बयान यूनिस के खिलाफ फ्लावर के आरोप पर पीसीबी ने टिप्पणी करने से इंकार किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget